मतदान को लेकर उत्तराखंड बीजेपी उत्साहित, किया प्रदेश में वापसी का दावा
उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों के लिए हुए मतदान को लेकर बीजेपी उत्साहित नजर आ रही है। भाजपा प्रदेश अघ्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि जिस तरह से जनता ने मतदान के लिए उत्साह दिखाया है, उससे निश्चित रूप से प्रदेश में भाजपा वापसी कर रही है। उन्होंने शांतिपूर्ण मतदान के लिए जनता का आभार जताते हुए कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में महिलाओं, युवाओ और बुजुर्गो में भी उत्साह देखने को मिला। जनता ने भाजपा की डबल इंजन की सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर मतदान किया है और उन कार्यों पर मुहर लगाई है। उन्होंने कहा कि हालांकि विपक्ष ने चुनाव को प्रभावित करने के लिए कई तरह के भ्रामक हथकंडे भी अपनाये, लेकिन जनता ने भाजपा में अटूट विश्वास जताया। उन्होंने कहा कि मतदान का परिणाम विपक्ष की गलतफहमी को निश्चित रूप से दूर करेगा।जनता ने सुरक्षित उत्तराखंड के लिए किया वोट
उत्तराखंड में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने दावा किया कि देवभूमि की जनता ने सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक बनाने और समृद्ध व सुरक्षित उत्तराखंड के लिए वोट किया है। उन्होंने प्रदेश के सभी मतदाताओं का शांतिपूर्ण मतदान के लिए धन्यवाद किया । उन्होने कहा वोटिंग को लेकर लोगों विशेषकर नए मतदाताओं महिलाओं, युवाओं, पूर्व सैनिकों व समाज के अन्य वर्गों में जो अपार उत्साह नज़र आया। इससे स्पष्ट इशारा उत्तराखंड के उस मिथक के टूटने की ओर जिसमे सरकारों की पुरावृति नहीं होती थी का जनादेश जनता देने जा रही है।

उन्होने विश्वास जताया कि गढ़वाल-कुमायूं के पार्वतीय और देहरादून, हरिद्धार व तराई के मैदानी क्षेत्रों से जो जानकारी आ रही वह भाजपा का उत्साह बढ़ाने वाली है। प्रदेश के सम्मानित मतदाताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन की सरकार के कामों, अल्पसंख्यक तुष्टीकरण के खिलाफ समान नागरिक संहिता के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता और उत्तराखंड का सुनहरा दशक बनाने के लिए भाजपा के पक्ष में अपना आशीर्वाद दिया है। चौहान ने दावा किया कि बेशक वोट ईवीएम में दर्ज़ हुए है, लेकिन कमल निशान को मिले रिकॉर्ड तोड़ समर्थन की छाप प्रदेशवासियों के चेहरे पर साफ देखी जा सकती है।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



