Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 18, 2026

भाजपा का दावाः भाजपा एकजुट, कांग्रेस के सामने गुटबाजी का संकट

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने आज एक बयान जारी कर कहा कि भाजपा एकजुट है। कांग्रेस के सामने गुटबाजी का संकट है। 

हाल ही में भाजपा में गुटबाजी का शिकार हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को कुर्सी गंवानी पड़ी। इसके बावजूद भाजपा कांग्रेस पर गुटबाजी को लेकर हमला बोल रही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने आज एक बयान जारी कर कहा कि भाजपा एकजुट है। कांग्रेस के सामने गुटबाजी का संकट है।
उत्तराखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि सल्ट विधान सभा उप चुनाव में भाजपा विकास कार्यों के बूते जनता के बीच जा रही है और पार्टी के कार्यकर्ता एकजुट है। वहीं, विपक्षी कांग्रेस अपनी हालत को पहले ही समझ चुकी है और अब महंगाई और बेरोजगारी जैसे विषयो पर भ्रामक प्रचार कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अभी यह नहीं बता पा रही है कि पार्टी के घोषित प्रत्याशी गंगा पंचोली प्रीतम खेमे की है या हरीश रावत पक्ष की है।
भाजपा अध्यक्ष कौशिक ने कहा कि कांग्रेस में सल्ट चुनाव को लेकर चर्चा नहीं, बल्कि टिकट दिलाने में कौन महारथी है और किसने आखिरी क्षणो में टिकट कटवाया इसे लेकर महिमामंडन हो रहा है। कांग्रेस ने 4 साल ऐसे ही व्यतीत कर दिए और विपक्ष की भूमिका का भी निर्वहन नहीं कर पाई।
उन्होंने कहा कि स्व. सुरेंद्र सिंह जीना ने कभी भी विकास कार्यों के लिए समझौता नहीं किया और यह विपक्षी विधायक भी जानते हैं। वह अपनी सरकार हो या विपक्ष की, लेकिन वह विकास कार्यों के लिए हर समय मुखर रहते थे। सल्ट में उन्होंने अनगिनत कार्य किये और आखिरी क्षणो तक क्षेत्र के लिए चिन्तित रहे।
उन्होंने कहा कि सरकार ने 4 साल में रोजगार, कृषि,बागवानी, किसान और महिलाओं के हित में अनेक योजनाओं को लागू कर उन्हें आत्म निर्भर बनाने की दिशा में कार्य किया। भाजपा इसी कारण जनता के बीच में है और स्व. जीना के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए उनके भाई को प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा निश्चित रूप से बड़ी जीत की ओर अग्रसर है, जबकि कांग्रेस को एक बार फिर अपनी जमीनी हकीकत से रूबरू होना पड़ेगा।