Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

बीजेपी ने चार राज्यों में बदले प्रदेश अध्यक्ष, अन्य कई को भी मिली संगठन में जिम्मेदारी

लोकसभा चुनाव से पहले देश के कई राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने हैं। इसी की तैयारी में जुटी बीजेपी ने मंगलवार चार जुलाई) को चार राज्यों में अपने अध्यक्ष को बदल दिया है। इसके साथ ही अन्य कई को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

जी. किशन रेड्डी को तेलंगाना के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। डी. पुरंदेश्वरी को आंध्र प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष और सुनील जाखड़ पंजाब के पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम किरन कुमार रेड्डी को बीजेपी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया है। वे अप्रैल में बीजेपी में शामिल हुए थे। एटाला राजेंद्र को तेलंगाना में बीजेपी की चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बीजेपी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इन नियुक्तियों को अंतिम रूप दिया है और ये तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बता दें कि केंद्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल की संभावना को लेकर जारी चर्चाओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार तीन जुलाई को केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता की थी। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व की इससे पहले कई दौर की बैठकें चली थीं। इन बैठकों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के संगठन महामंत्री बी एल संतोष शामिल रहे थे। तीनों नेताओं ने 28 जून को पीएम मोदी से भी मुलाकात की थी। इसके बाद अब ये बदलाव किए गए हैं।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *