Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 30, 2026

भाजपा ने कांग्रेस पर किया हमला-पहले आपसी लड़ाई सुलटाओ, फिर जनता को बरगलाओ

उत्तराखंड कांग्रेस में पूर्व सीएम हरीश रावत और उनके सलाहकार के बयानों पर पार्टी में मची घमासान को भाजपा ने आड़े हाथों लपक लिया। चुनाव से पहले ही कांग्रेस में विवादों की खबर पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने अपनी प्रतिक्रिया दी।

उत्तराखंड कांग्रेस में पूर्व सीएम हरीश रावत और उनके सलाहकार के बयानों पर पार्टी में मची घमासान को भाजपा ने आड़े हाथों लपक लिया। चुनाव से पहले ही कांग्रेस में विवादों की खबर पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि-पहले आपस की लड़ाई सुलटाओ, फिर जनता को बरगलाओ, उत्तराखंड में कांग्रेस अब तुम से न हो पाएगा।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का पत्रकार वार्ता में भाजपा सरकार और सोशल मीडिया में अपने दिल्ली दरबार पर लगाए पर लगाए आरोपों पर उन्होने कहा कि एक तरफ तीन दिन से हरीश रावत फेसबुक पर लगातार पोस्ट लिखकर खुद को सीएम पद का चेहरा न बनाने का दर्द बयां करना और उनके विरोधियों का दिल्ली दरबार में जमे रहना कहीं न कहीं कॉग्रेस में पंजाब की तरह बड़ी टूट के संकेत दे रहा हैं।
उन्होंने तगा ति पूर्व सीएम हरीश रावत मंहगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर मीडिया में लगातार झूठे बयान देकर उसे सच साबित करने की कोशिश में हैं। देवभूमिवासी उनके झांसे में नहीं आने वाले। पहले हरीश रावत को अपने कांग्रेस शासित राज्यों में उत्तराखंड से बहुत अधिक मौजूदा तेल की कीमतों को कम करवाकर मंहगाई नियंत्रण का काम करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में कांग्रेस शासित राज्यों में पेट्रोल डीजल के दामों की बात करे तो महाराट्र में पेट्रोल 107 रूपये व डीजल 92.47 रूपये, छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 107 रूपये व डीजल 92.23 रूपये, राजस्थान में पेट्रोल 107 रूपये व डीजल 90.70 रूपये है। वहीं, उत्तराखण्ड मे पेट्राल की किमत 94 रूपये व डीजल 87.32 रूपये है। बेरोजगारी दर की बात करे तो कांग्रेस शासित राजस्थान की 20.4 व पंजाब के 6.6 के मुकाबले उत्तराखंड में यह दूर मात्र 3.4 है। अपने मुख्यमंत्रिकाल में हरीश रावत कैमरे पर सूबे को लूटने का लाइसेन्स देते पकड़े गए थे। एक तरफ हरीश रावत उत्तराखंड की चाहत होने का नारा दे रहे है, वहीं दूसरी ओर अपनी पार्टी में उनकी चाहत नहीं है। जनता के सवालों का सामना अब काग्रेस के बस की नहीं। जनता तो अपना मन भाजपा के पक्ष में बना चुकी है।
पढ़ें: पंजाब के बाद अब उत्तराखंड कांग्रेस में घमासान, हरीश रावत ने निकाली भड़ास, सलाहकार ने प्रदेश प्रभारी पर किया हमला