Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 10, 2026

भाजपा ने लगाया आरोप, कोरोना के खिलाफ लड़ाई को पटरी से उतारना चाहती है कांग्रेस, किया लोगों की मदद का दावा

उत्तराखंड भाजपा ने एक बार फिर काग्रेंस पर हमला किया है। साथ ही ये माना कि अब कांग्रेस के लोग जनता की सेवा में उतरे। आरोप ये भी लगाया कि जनता में भद पिटने के बाद वे ऐसा कर रहे हैं।

उत्तराखंड भाजपा ने एक बार फिर काग्रेंस पर हमला किया है। साथ ही ये माना कि अब कांग्रेस के लोग जनता की सेवा में उतरे। आरोप ये भी लगाया कि जनता में भद पिटने के बाद वे ऐसा कर रहे हैं। आज वर्चुअली प्रेस वार्ता में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि कोरोना के खिलाफ चल रही जंग में कांग्रेस के नेता जिस तरह से भ्रामक बयानबाजी और दुष्प्रचार को हवा दे रहे हैं, उससे उनका मन्तव्य स्पस्ट है कि वह कोरोना के खिलाफ जंग को पटरी से उतारना चाहते है।
उन्होंने कोरोना काल के दौरान किये जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में अनेकों लोगो ने अपनो को खोया है व भारतीय जनता पार्टी ने भी अपने कई कार्यकर्ता खोये है और अन्य राजनीतिक दलों ने भी अपने कार्यकर्ता खोये है। उन्होंने सभी को श्रद्धांजलि दी और कहा सभी के परिवार वालो को ईश्वर दुख सहने की शक्ति दे।
उन्होंने कहा भाजपा के 15 कंट्रोल रूम दिन रात जनता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि उत्तराखंड में हमने 1 लाख फेस कवर का वितरण कर दिया है। लगभग 25000 लोगो को भोजन और लगभग 10000 लोगों को भोजन किट का वितरण भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से किया गया है। टीकाकरण में लगभग 20000 कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में सहयोग कर रहे हैं। मेरा बूथ कोरोना मुक्त करने के लिए 22343 बूथ में हमने पहुंच बनाई है।
उन्होंने कहा कि अभी तक 678 बल्ड यूनिट भाजपा के कार्यकर्ताओं की ओर से जहाँ भी जरूरत पड़ी, वहाँ दिया जा चुका है। 278 प्लाजमा डोनेट किया जा चुके हैं। 1126 लोगो को वेंटिलेटर और icu दिलवाने के भी कार्य किया गया। उन्होंने कहा हमारा कार्यकर्ता सेवा ही संगठन के मंत्र को लेकर दिन रात पीड़ितों की मदद करने को तत्पर तैयार है।
उन्होंने कहा हमारे प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री दिन रात एक कर कोरोना को कैसे हराया जाए, इस पर कार्य कर रहे हैं। मगर अन्य राजनीतिक दल देश मे भ्रम फैलाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस से कहा जहाँ भाजपा की सरकारें है, वहाँ हमने पूरी तरह से टीकाकरण करने संकल्प लिया है, लेकिन जिन प्रदेशो में कांग्रेस की सरकारें है वहाँ क्यों टीकाकरण करने का संकल्प नहीं लेते है। उन्होंने कहा कुछ कांग्रेस नेता इस कोरोना काल मे अच्छा कार्य कर रहे है, मगर अन्य कांग्रेसी कोरोना काल मे अर्नगल बयानबाजी कर उनके कार्यो को भी राख कर रहे हैं। उन्होंने कहा जब जनता के बीच उत्तराखंड कांग्रेस के नेताओ की आलोचना हुई, तब जाकर हमारे प्रदेश के कांग्रेसी नेता जन सेवा का कार्य कर रहे है।
उन्होंने कहा भारत ने जब वैक्सीन बनाई तो पूरा विपक्ष विरोध में उतर गया था। पूरे देश मे गलत माहौल बनाया गया, लेकिन फिर भी नरेंद्र मोदी नेतृत्व में भारत मे सबसे ज्यादा वेक्सिनेशन किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता जिस गैर-जिम्मेवारी के साथ झूठ और दुष्प्रचार को हवा दे रहे हैं, उससे साफ पता चलता है कि कांग्रेस कोरोना के खिलाफ चल रही जंग को पटरी से उतारना चाहती हैं। उन्होंने कहा भाजपा कार्यकर्ता दिन रात कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ने को जनता के साथ खड़ा है, वही कुछ राजनैतिक दल आज जनता के खिलाफ खड़े हैं।