Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

डिवाइडर से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत, एक घायल

देहरादून में देर रात हरिद्वार रोड पर एक बाइक के डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल है। तीनों मूल रूप से बिहार के बताए जा रहे हैं।


देहरादून में देर रात हरिद्वार रोड पर एक बाइक के डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल है। तीनों मूल रूप से बिहार के बताए जा रहे हैं।
नेहरू कालोनी थाना पुलिस के मुताबिक हादसा 17 मार्च की देर रात हुआ। एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक देहरादून से हर्रावाला की तरफ जा रहे थे। हरिद्वार रोड पर मोहकमपुर में हनुमान मंदिर के पास सड़क पर लगे डिवाइडर से बाइक टकरा गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को 108 सेवा के माध्यम से दून अस्पताल भिजवाया गया।
इस दौरान चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। एक का इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक मृतकों के परिजनों को सूचना भेज दी गई है। तीनों मजदूरी करते थे। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। मृतकों की शिनाख्त नीतीश (20 वर्ष) पुत्र भुवनेश्वर कुमार, प्रदीप (20 वर्ष) पुत्र सिकंदर निवासीगण ग्राम कुटी करिया पोस्ट केसरा जिला अररिया बिहार के रूप में हुई। घायल युवक देव कुमार (22 वर्ष) पुत्र अबूलाल निवासी निवासी ग्राम कुटी करिया पोस्टकेसरा, जिला अररिया बिहार है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।