बिहार के सीएम नीतिश ने किया बीजेपी और आरएसएस पर हमला, जेपी जयंती पर लोगों ने पूछा सवाल- बापू को किसने मारा
बिहार में राजद के साथ सरकार बनाने के बाद से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार भाजपा और आरएसएस के खिलाफ आक्रमक नजर आ रहे हैं। नीतीश कुमार को जहां भी मौका मिलता है, वहां भाजपा और आरएसएस को घेरने का मौका नहीं छोड़ते। मंगलवार को जेपी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान नीतीश कुमार ने आरएसएस पर एक बार फिर निशाना साधा। उन्होंने इस बार महात्मा गांधी की हत्या को लेकर आरएसएस पर हमला बोला है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)मंगलवार को जेपी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भाषण देते हुए नीतीश कुमार ने वहां मौजूद लोगों से पूछा कि क्या आपको मालूम है बापू को किसने मारा? इस पर वहां मौजूद लोगों में से कईयों ने जवाब दिया- आरएसएस। भाषण के दौरान नीतीश कुमार ने कहा कि आजादी की लड़ाई किसने लड़ी थी? जिन्होंने आजादी की लड़ाई नहीं लड़ी, वही लोग आजकल उसकी बात कर रहे हैं। आजादी की लड़ाई को जब 75 साल पूरे हो गए तो नए-नए नामकरण की बात कर रहे हैं। उनका आजादी की लड़ाई से कोई लेना देना नहीं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में जो कुछ भी हुआ, बापू के नेतृत्व में हुआ। इन सभी चीजों को याद रखना होगा। ये लोग जो आजकल बोल रहे हैं, उनके चक्कर में कुछ लोग फंस गए। चले गए। हम लोगों को ध्यान रखना होगा, वैसे लोगों के चक्कर में नहीं रहना चाहिए। इस मौके पर उन्होंने गृह मंत्री पर भी निशाना साधा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा नेता को समाजवादी नेता जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में वर्ष 1974 के ‘जेपी आंदोलन’ और उसकी विरासत के बारे में न तो कोई जानकारी है और न ही उसपर टिप्पणी करने की उम्र। नीतीश कुमार के खिलाफ शाह ने लोक नायक जयप्रकाश नारायण के जन्मस्थान सिताब दियारा में कथित टिप्पणी की थी। इसके बारे में मीडिया के पूछे जाने पर कुमार ने कहा कि आज जो प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) जी हैं और जब वे मुख्यमंत्री (गुजरात के) थे, उस समय वह (शाह) क्या थे?



