Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

November 6, 2026

देहरादून पुलिस को बड़ी सफलता, एक करोड़ की स्मैक के साथ अंतरराज्यीय गिरोह का सरगना गिरफ्तार

नशीले पदार्थ के तस्करों के खिलाफ अभियान में देहरादून पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के सरगरना को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।

नशीले पदार्थ के तस्करों के खिलाफ अभियान में देहरादून पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के सरगरना को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक उससे बरामद स्मैक की कीमत का बाजार भाव करीब एक करोड़ रुपये है।
पुलिस ने बताया कि विकासनगर के क्षेत्राधिकारी के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत सहसपुर क्षेत्र से रफीक पुत्र बकील निवासी कुरतरा, थाना फतेहगंज, बरेली उत्तर प्रदेश को 425 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में बताया उसने बताया कि वह बरेली उत्तर प्रदेश से स्मैक लेकर आया। वह हिमाचल में पौंटा साहिब स्थित फैक्ट्री में मजदूरों, युवाओं को इसे बेचता है। साथ ही उसने देहरादून और हरिद्वार निवासी खरीददारों के भी नाम बताए।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।