Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 20, 2026

बड़ी राहतः कोरोनामुक्त हुआ उत्तराखंड राज्य, मरीजों का आंकड़ा शून्य, टीकाकरण भी शून्य

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण को लेकर राहत वाली बड़ी खबर है। उत्तराखंड राज्य फिलहाल कोरोना से मुक्त हो गया है। लगातार छठवें दिन भी कोरोना का कोई नया संक्रमित नहीं मिला। साथ ही 39वें दिन भी किसी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई। अब तो राज्य में कोरोना का कोई मरीज भी नहीं बचा है। गुरुवार 23 फरवरी की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना का कोई नया संक्रमित नहीं मिला। एक दिन पहले बुधवार 22 फरवरी को भी कोई संक्रमित नहीं मिला था। यदि टीकाकरण की बात करें तो स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसकी रिपोर्ट जारी नहीं की जा रही है। ऐसे में साफ है कि या तो सरकार के पास टीके नहीं हैं, या फिर इसके आंकड़े ही देने बंद कर दिए गए हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें, (खबर आगे भी जारी)-2023.02.23 Health Bulletin

कोरोना से अब तक 7753 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 104687 है। इनमें से 100547 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान दो मरीज स्वस्थ हुए। ऐसे में एक्टिव मरीजों की संख्या शून्य हो गई है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7753 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 335 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। मौत की दर 0.32 फीसद है। रिकवरी दर 96.05 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।