Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

देहरादून के परेड मैदान में बनाया जाए विशाल कोविड अस्पताल, गरीबों को तीन माह का मिले फ्री राशन

उत्तराखंड में बढ़ते कोरोना मामलों के बीच लगाए जा रहे नाइट कर्फ्यू और आंशिक लॉकडाउन की स्थिति में गरीब परिवारों को मदद देने के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मांग की है।

उत्तराखंड में बढ़ते कोरोना मामलों के बीच लगाए जा रहे नाइट कर्फ्यू और आंशिक लॉकडाउन की स्थिति में गरीब परिवारों को मदद देने के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मांग की है। इसमें कहा गया है कि राज्य भर में बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए देहरादून के परेड मैदान में विशाल अस्पताल बनाया जाना चाहिए। साथ ही गरीब परिवारों को तीन माह का राशन फ्री उपलब्ध कराया जाए।
उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व दर्जाधारी धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि देहरादून और उत्तराखंड के विभिन्न अंचलों में बहुत तेजी से फैल रहे कोरोनावायरस की बीमारी की रोकथाम के लिए देहरादून के परेड ग्राउंड में एक विशाल अस्पताल बनाए जाने की जरूरत है। साथ ही गरीब जनता के हित में मध्य प्रदेश की तर्ज पर उत्तराखंड के गरीबों किसानों को भी तीन महीने का मुफ्त राशन दिया जाना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से इस संबंध में कारगार कदम उठाने की मांग की।
इस बीच उत्तराखंड में आप पार्टी पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली में तो एक सप्ताह का कर्फ्यू लगा रहे हैं। वहीं, अवरिंद केजरीवाल उत्तराखंड को चुनाव की रणभूमि बनाने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के एक करोड़ लोग केजरीवाल की निगाह में मनुष्य या नागरिक नहीं है। उनके लिए केवल वह वोटों की खेती का हिस्सा दिख रहे हैं ।
उन्होंने कहा कि केजरीवाल का उत्तराखंड को फतह करने का सपना मुंगेरीलाल के हसीन सपनों से ज्यादा कुछ नहीं है। जो कभी सफल होने वाला नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *