Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 3, 2026

भारत में कोरोना के नए संक्रमितों में बड़ा उछाल, उत्तराखंड में राहत

भारत में कोरोना के संक्रमण में उतार चढ़ाव जारी है। एक बार फिर से नए संक्रमितों में जोरदार उछाल देखा गया। वहीं, उत्तराखंड कोरोनामुक्त है। बुधवार 29 नवंबर की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश में 24 घंटे में कोरोना के 79 नए संक्रमित मिले। 24 घंटे के भीतर किसी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई। ऐसे में ऐसे में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 533298  पर स्थिर है। 24 घंटे के भीतर 45 मरीज कोरोना से स्वस्थ हुए। ऐसे में स्वस्थ होने वालों का कुल आंकड़ा अब 44468297 हो गया है। वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 291 है। मंगलवार को देशभर में 103 मरीजों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। ऐसे में अब तक कुल 220,67,77,506 वैक्सीनेशन हो चुका है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सात दिन के आंकड़े
देश में मंगलवार 28 नवंबर को कोरोना के 22 नए संक्रमित और शून्य मौत, सोमवार 27 नवंबर को कोरोना के 21 नए संक्रमित और शून्य मौत, रविवार 26 नवंबर को कोरोना के 31 नए संक्रमित और एक मौत, शनिवार 25 नवंबर को कोरोना के 42 नए संक्रमित और शून्य मौत, शुक्रवार 24 नवंबर को कोरोना के 36 नए संक्रमित और दो मौत, गुरुवार 23 नवंबर को कोरोना के 26 नए संक्रमित और शून्य मौत, बुधवार 22 नवंबर को कोरोना के 23 नए संक्रमित और शून्य मौत दर्ज की गई थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड फिलहाल कोरोनामुक्त
उत्तराखंड पिछले कई दिनों से कोरोनामुक्त है। मंगलवार 28 नवंबर को भी यहां नया संक्रमित नहीं मिला। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7768 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब (subscribe) कर सकते हैं।