Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 11, 2026

बिडेन का चीन के प्रति नरम रूख भारत के लिए अच्छा नहीं

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे ने राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत के लिए वह सही नहीं हैं। कहा कि चीन के प्रति उनका रुख नरम हो सकता है। डोनाल्ड ट्रंप जूनियर अपने 74 वर्षीय पिता के राष्ट्रपति पद के लिए प्रचार अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं। अमेरिका में तीन नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव है।
ट्रंप और मोदी की दोस्ती का दिया हवाला
डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दोस्ती दुनिया ने देखी है। पीएम मोदी के नेतृत्व में अमेरिका के साथ भारत के रिश्तों में सुधार हुआ है। डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड जॉन ट्रंप जूनियर ने अमेरिकी राष्ट्रपति और पीएम मोदी के बीच रिश्ते को अविश्वसनीय बताया है। कहा कि इसे देखना मेरे लिए गर्व की बात है और मुझे खुशी है कि दोनों नेताओं के बीच महान और शक्तिशाली संबंध हैं। जो भविष्य में हमारे दोनों देशों को लाभान्वित करेंगे।
न्यूयॉर्क में लॉन्ग आइलैंड में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के सदस्यों से ट्रम्प जूनियर ने कहा-हमें चीन के खतरे को समझना होगा और इसे भारतीय-अमेरिकियों से बेहतर शायद कोई नहीं जानता। अपनी किताब ‘लिबरल प्रिविलेज’ की सफलता के जश्न के लिए आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने यह बात कही। इस किताब में जो बाइडेन के परिवार, खासकर उनके बेटे हंटर बाइडेन के खिलाफ लगे भ्रष्टाचार के आरोपों का जिक्र है।
उन्होंने कहा कि इस दौड़ में प्रतिद्वंद्वियों को देखें। तो आपको क्या लगता है कि चीन ने हंटर बाइडेन को 1.5 अरब डॉलर इसलिए दिए, क्योंकि वह एक बढ़िया उद्योगपति हैं। या फिर वो जानते हैं कि बाइडेन परिवार को खरीदा जा सकता है और चीन के प्रति उनका रुख नरम होगा।
ट्रम्प जूनियर का इशारा ‘न्यूयॉर्क पोस्ट’ में बाइडेन परिवार के खिलाफ हाल ही किए गए भ्रष्टाचार के आरोपों के खुलासे की ओर था। उन्होंने कहा कि इसलिए वह (जो बाइडेन) भारत के लिए सही नहीं है। वहीं, जो बाइडेन ने अपने खिलाफ लगे सभी आरोपों को खारिज किया।