Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 30, 2026

भारतीय वैश्य महासंघ की पछवादून कार्यकारिणी घोषित, अंकित अध्यक्ष, कौशल बने प्रदेश महामंत्री युवा मंडल

देहरादून के विकासनगर स्थित एक निजी होटल में भारतीय वैश्य महासंघ की प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। इसमें पछवादून कार्यकारिणी की घोषणा की गई। मुख्यातिथि एवं महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय गोयल व प्रदेश संरक्षक राज्यसभा सांसद नरेश बंसल की संतुति पर कौशल गुप्ता को प्रदेश महामंत्री (युवा मंडल), अंकित कंसल को पछवादून का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विनय गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय वैश्य महासंघ समाजसेवा के क्षेत्र में संपूर्ण प्रदेश में अग्रणीय रूप से कार्य कर मानवता और सामाजिक रूप से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहा है। बताया की आगामी आठ जून को विवाह योग्य वैश्य युवक युवतियों के आठवें परिचय सम्मलेन का आयोजन देहरादून में किया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस अवसर पर अंकित कंसल ने कहा कि वैश्य समाज हर कार्य करने में सक्षम होता है। मजबूत समाज ही व्यक्ति को मजबूती प्रदान करता है। इसलिए हमे सभी वैश्य वर्गों को एक सूत्र में बांधना होगा। ताकि हम सामाजिक और राजनीतिक दोनों ही मोर्चों पर निर्णायक भूमिका में आ सकें। जल्द ही वैश्य समाज के लोगो को महासंघ के बैनर तले जोड़ा जायेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कौशल गुप्ता ने कहा कि पछवादून में समाज को संगठित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा। राजनीतिक और सामाजिक दोनों ही क्षेत्र में वैश्य समाज का बड़ा योगदान है। पछवादून कार्यकारिणी में महामंत्री पद पर संजय मित्तल, सुबोध गोयल, वैभव अग्रवाल, कपिल मंगल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर हिमकर गुप्ता, उपाध्यक्ष पद पर पंकज गोयल, रोहित गुप्ता, विधि सलाहकार पद पर अधिवक्ता विवेक अग्रवाल, मंत्री पद पर अधिवक्ता वैभव अग्रवाल, प्रियांक अग्रवाल, युवा मोर्चा में महामंत्री पद पर अभिषेक गर्ग, शुभम अग्रवाल, उपाध्यक्ष पद पर सचिन गोयल, हेमंत गुप्ता की नियुक्ति की गई। संरक्षक मंडल में सुधीर गर्ग, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, प्रेम प्रकाश अग्रवाल को शामिल किया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कार्यकारिणी की घोषणा के बाद समस्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर उनका सम्मान किया गया। समारोह का संचालन कौशल गुप्ता ने किया। बैठक में महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय गोयल, महानगर अध्यक्ष देहरादून विनोद गोयल, महानगर कोषाध्यक्ष अजय गर्ग, जी ऍम एस मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता, सह सचिव आनंद कंसल, माणिक गोयल, अनिल गोयल, गौरव गोयल, कपिल मंगल, वैभव अग्रवाल, मनीष गुप्ता सहित समाज के तमाम लोग भी उपस्थित रहे। इन प्रमुख व्यक्तियों ने कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी और भविष्य में संगठन की मजबूती के लिए हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *