Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 19, 2026

पीएम मोदी के जन्मदिन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तराखंड के 252 मंडलो में लगाएगा मोदी मेले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के साथ ही उनके मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के रूप में 20 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तराखंड के 252 मंडलों में सेवा और समर्पण कार्यक्रम आयोजित करेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के साथ ही उनके मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के रूप में 20 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तराखंड के 252 मंडलों में सेवा और समर्पण कार्यक्रम आयोजित करेगा। उत्तराखंड में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल के नेतृत्व में सेवा-समर्पण के कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोज पटवाल ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा का सेवा और समर्पण अभियान 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलेगा। भाजयुमो 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मोदी मेले का आयोजन करेगा। इसके तहत पिछले सात वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से किए कार्यों को दर्शाती प्रदर्शनियां लगाई जाएगी। मंडल स्तर पर रक्तदान शिविर, आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम, दो अक्तूबर को गांधी जयंती और स्वच्छता से सम्मान अभियान, 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल जयंती पर मोदी का अंत्योदय अभियान और अनेक अभियान चलाए जाएंगे।
सेवा और समर्पण अभियान के लिए मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने सेवा और समर्पण कार्यक्रमों के संयोजक नियुक्त किये हैं। इसके तहत भाजयुमो मोदी मेला के संयोजक प्रदेश महामंत्री हरजीत सिंह को बनाया गया है। रक्तदान कार्यक्रम के प्रदेश उपाध्यक्ष कन्हैया खेवड़िया को, आजादी के अमृत मोहत्सव के संयोजक प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसुदन जोशी, स्वच्छता से सम्मान अभियान के स्वच्छता संयोजक लवीश अरोरा, मोदी का अंत्योदय के प्रदेश उपाध्यक्ष सिदार्थ अग्रवाल, नमो प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का संयोजक राहुल अग्रवाल को नियुक्त किया गया है।