Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

April 17, 2026

भगवंत मान होंगे पंजाब में आप के सीएम पद के प्रत्याशी, सिद्धू को भी लोगों ने दिए वोट, जानिए उनके बारे में

आम आदमी पार्टी ने पंजाब में भी सीएम पद के प्रत्याशी के रूप मे भगवंत मान के नाम की घोषणा कर दी। आप संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि लोगों की राय के बाद ही हमने आप का सीएम चेहरा घोषित किया है।

जैसा उत्तराखंड में किया गया, ठीक उसी तर्ज पर आम आदमी पार्टी ने पंजाब में भी सीएम पद के प्रत्याशी के रूप मे भगवंत मान के नाम की घोषणा कर दी। आप संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि लोगों की राय के बाद ही हमने आप का सीएम चेहरा घोषित किया है। इसमें खास बात ये है कि लोगों से मांगी गई राय में अरविंद केजरीवाल को भी लोगों ने वोट किया, इन वोट को रिजेक्ट कर दिया गया। वहीं, मान के बाद नवजोत सिंह सिद्धू को लोगों ने दूसरी पसंद बताया। भगवंत मान आप की पंजाब इकाई के प्रमुख होने से साथ-साथ संगरूर लोकसभा सीट से AAP सांसद हैं।
पत्रकार वार्ता में अवरिंद केजरीवाल ने कहा कि आज पंजाब के लिए ऐतिहासिक दिन है। पंजाब में आप का सीएम चेहरा कौन होना चाहिए। इसका हर पंजाब के व्यक्ति को बेसब्री से इंतजार रहा। लोग पूछते थे सीएम का चेहरा कौन है। मैं यही कहता था ऐसा चेहरा देंगे जिसका हर पंजाबी को गर्व होगा।
उन्होंने कहा कि हमने सीएम चेहरा चुनने के लिए अलग प्रक्रिया चुनी। दूसरी पार्टियां अपने परिवार के लोगों को चेहरा बना देती हैं। मान मेरे भाई है। मैं खुद भगवंत मान का नाम घोषित करता तो लोग कहते कि केजरीवाल ने अपने भाई को बना दिया। ऐसे में मैने कहा कि पंजाब के तीन करोड़ लोगों की राय लेंगे। हमने लोगों की राय ली। इसमें 21 लाख 69 हजार 437 लोगों ने मत दिए। इसमें कई ने मेरा नाम भी डाल दिया। इस वोट को हमने अवैध करार दिया। 93.3 फीसद लोगों ने भगवंत सिंह मान का नाम लिया। दूसरे नंबर पर सिद्धू थे। आम आदमी पार्टी का सीएम चेहरा भगवंत सिंह मान को घोषित करता हूं।
गौरतलब है कि पंजाब की तर्ज पर उत्तराखंड में भी दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने हरिद्वार में प्रेस वार्ता के जरिये लोगों से राय मांगी थी कि सीएम के चेहरे के रूप में क्या कर्नल (सेनि.) अजय कोठियाल को देखना पसंद करोगे या फिर किसी भ्रष्ट को। इस पर लोगों से मतदान कराए गए और फिर करीब एक माह बाद अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड पहुंचकर सीएम के चेहरे की घोषणा की थी। इसी दर्ज पर पंजाब में भी सीएम के चेहरे की घोषणा की गई। इस बहाने आम आदमी पार्टी अधिक से अधिक लोगों तक जुड़ने का प्रयास करती रही।
जानिए मान के बारे मे
भगवंत मान 2014 से लोकसभा के सदस्य हैं। वह आम आदमी पार्टी से संबंधित हैं। मई 2014 में, वह पंजाब के संगरूर निर्वाचन क्षेत्र के लिए सांसद बने। उनका उप नाम (निक नेम) जुग्नू है। वह एक प्रसिद्ध पंजाबी कॉमेडियन भी रह चुके हैं और एक राजनेता के रूप में भी काम किया। वह और साथी कॉमेडियन कपिल शर्मा दोनों ने द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज नामक एक लोकप्रिय टेलीविजन कॉमेडी प्रतियोगिता में भाग लिया था। उनका जन्म 17 अक्टूबर 1973 को भारत में पंजाब के संगरूर जिले के सतोज गांव में हुआ था। उन्होंने पंजाब के संगरूर जिले के एस.यू.एस सरकारी कॉलेज से बीकॉम (फर्स्ट यीयर) किया है। उन्होंने इंद्रप्रीत कौर से विवाह किया, बाद में साल 2015 में दोनों अलग हो गए, इस जोड़ी के दो बच्चे हैं।
मान के बारे में अन्य जानकारी
– हास्य कलाकार के रूप में मशहूर
– 2012: मनप्रीत बादल की पीपीपी में शामिल
– 2012: लहरा विधानसभा सीट से हारे
– 2014: आम आदमी पार्टी में शामिल
– 2014: संगरूर लोकसभा सीट से जीते
– 2017: जलालाबाद से विधानसभा चुनाव लड़े
– 2017: सुखबीर बादल से विधानसभा चुनाव हारे
– 2019: संगरूर से फिर लोकसभा चुनाव जीते
– सांसद के साथ-साथ पंजाब प्रदेश अध्यक्ष

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *