Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 17, 2026

राज्य निर्माण से पूर्व के पत्रकरों को मिले स्थायी मान्यता, पेंशन राशि बढ़ाकर की जाए 15 हजार

उत्तरांचल प्रेस क्लब अध्य्क्ष प्रदीप गुलेरिया के नेतृत्व में क्लब कार्यकारिणी का प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पत्रकारों की समस्याओं को रखा। इस मौके पर पत्रकारों ने सीएम को एक मांग पत्र भी सौंपा।

उत्तरांचल प्रेस क्लब अध्य्क्ष प्रदीप गुलेरिया के नेतृत्व में क्लब कार्यकारिणी का प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पत्रकारों की समस्याओं को रखा। इस मौके पर पत्रकारों ने सीएम को एक मांग पत्र भी सौंपा। इसमें राज्य निर्माण से पूर्व के पत्रकारों (फील्ड व डेस्क में कार्यरत) का चिह्नीकरण कर राज्य आंदोलकारियों के रूप में स्थायी पत्रकार मान्यता देने की मांग की गई।
प्रतिनिधिमंडल ने सीएम धामी को बताया कि मौजूदा समय मे पत्रकारों को दी जाने वाली पेंशन बहुत कम है। अन्य राज्यों की तरह पेंशन राशि बढ़ाकर 15 हजार रुपये प्रतिमाह की जाए। साथ ही पत्रकारों के लिये बीमा राशि बढ़ाकर 20 लाख रुपये करने की मांग की गई। इसके अलावा पत्रकार जगमोहन रौतेला की धर्मपत्नी केंसर से पीड़ित व पत्रकार कुलदीप पुंडीर लखवा से ग्रसित को मुख्यमंत्री राहत कोष से तत्काल आर्थिक सेवा प्रदान की जाए।
इन सभी मांगो पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रेस क्लब को आश्वास्त किया कि सभी मांगो को तत्काल पूरा करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने वादा किया कि शीघ्र ही प्रेसक्लब जरूर आएंगे। इस अवसर पर क्लब कार्यकारिणी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और आशा प्रकट की कि पत्रकारों की न्यायोचित मांगों पर शीघ्र निर्णय लेंगे। प्रतिनिधिमंडल में प्रेस क्लब महामंत्री गिरिधर शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र नेगी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष राजकिशोर तिवारी, कोषाध्यक्ष विकास गुसाईं, संयुक्त मंत्री राजू पुशोला, लक्ष्मी बिष्ट, कार्यकारिणी सदस्य दीपक फर्स्वाण व क्लब सदस्य राजेश बड़थ्वाल मौजूद थे।