Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 11, 2026

निकाय चुनाव से पहले पालिका के पूर्व अध्यक्ष सहित कई लोग हुए सत्ताधारी पार्टी में शामिल

उत्तराखंड में भाजपा ने निकाय चुनाव से पूर्व ही कांग्रेस को गढ़वाल क्षेत्र में बड़ा झटका दिया। श्रीनगर गढ़वाल पालिका के पूर्व अध्यक्ष विपिन मैठाणी सहित कई लोगों को पार्टी में शामिल किया है। पार्टी मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत की मौजूदगी में इन लोगों को सदस्यता दिलाई गई। इस मौके पर पूर्व में कम अंतर से पालिका अध्यक्ष चुनाव हारने वाली निर्दलीय प्रत्याशी आशा उपाध्याय एवं ऋषिकेश से कांग्रेस पार्षद रहे जगत नेगी और पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी पुष्कर बंगवाल ने भी भाजपा का दामन थामा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस मौके पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी नए सदस्यों का फूलमाला और पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। अपने संबोधन में उन्होंने सभी नए लोगों को बधाई देते हुए निकाय चुनावों में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लगातार विभिन्न दलों से लोगों के आने का क्रम बताता है कि प्रदेश में हवा का रुख भाजपा की तरफ हैं। साथ ही आग्रह किया कि 2025 के पहले माह, सभी को एकजुट होकर कार्य करना है। ताकि निकाय चुनाव में भी हम पिछले सभी जीत के रिकॉर्डों को तोड़ने में सफल हों। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस कार्यक्रम में बीजेपी के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कोली, प्रदेश कार्यालय सचिव कस्तूभानंद जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, पौड़ी प्रभारी विजय कपरवाण, जिलाध्यक्ष सुषमा रावत समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।