Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 20, 2026

हो जाएं सावधान, उत्तराखंड में कोरोना का रोज धमाका, नियमों का करें पालन, सरकार कांवड़ियों पर फूल बरसाने में व्यस्त

उत्तराखंड में कोरोना फिर से पांव परासरने लगा है। या यूं कहें कि हर दिन कोरोना का धमाका हो रहा है। वहीं, सरकार कांवड़ यात्रा में व्यस्त है।

उत्तराखंड में कोरोना फिर से पांव परासरने लगा है। या यूं कहें कि हर दिन कोरोना का धमाका हो रहा है। वहीं, सरकार कांवड़ यात्रा में व्यस्त है। कांवड़ियों पर हेलीकाप्टर से फूल बरसाए जा रहे हैं। वहीं, कांवड़ यात्रा में भीड़ के चलते कोरोना संक्रमण तेजी से फैलने की आशंका भी है। ऐसे में लोगों को तौर तरीके पर लौटना चाहिए। यानि की कोरोना के तीन निमयों का पालन जरूर करें। ये नियम हैं किसी वस्तु और व्यक्ति को छूने पर हाथों को सैनिटाइजर से साफ करना, दो से तीन गज की दूरी, नाक और मुंह को मास्क से ढकना। फिलहाल पिछले तीन दिनों से कोरोना के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। क्योंकि कोरोना को लेकर अब शायद सरकार को भी चिंता नहीं रह गई है। टीके लगाने वाले स्वस्थ लोग तो कोरोना को झेल जाएंगे, लेकिन घरों में बीमार और बुजुर्ग का ख्याल रखने के लिए खुद की संक्रमण से बचाना होगा।  राहत की बात ये है कि दूसरे दिन भी किसी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में शुक्रवार 22 जुलाई की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 201 नए संक्रमित मिले। एक दिन पहले गुरुवार 21 जुलाई को 183 नए संक्रमित मिले थे। वहीं, बुधवार 20 जुलाई को 189 नए संक्रमित मिले थे और दो लोगों की मौत हुई थी। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो शुक्रवार को 667 केंद्रों में 16062 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें, (खबर आगे भी जारी है)-2022.07.22 Health Bulletin (1)

कोरोना से अब तक 7706 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 95548 हो गई है। इनमें से 90972 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 103 मरीज स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 808 से बढ़कर 894 हो गई है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7706 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 286 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। इस अवधि में मौत की दर 0.30 फीसद है। इस अवधि में रिकवरी दर 95.21 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।