Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 9, 2026

घरेलू क्रिकेट पर फिर भारी पड़ा कोरोना, बीसीसीआइ ने सभी एज ग्रुप के टूर्नामेंट किए स्थगित

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सभी ऐज-ग्रुप टूर्नामेंट निलंबित करने का फैसला लिया है। इसमें मई-जून में होने वाला वीनू मांकड़ अंडर-19 टूर्नामेंटभी शामिल है।


भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच क्रिकेट खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर नहीं है। कोरोना के फिर से खौफ का असर घरेलू क्रिकेट पर भी दोबारा पड़ता दिख रहा है। इसके चलते भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सभी ऐज-ग्रुप टूर्नामेंट निलंबित करने का फैसला लिया है। इसमें मई-जून में होने वाला वीनू मांकड़ अंडर-19 टूर्नामेंटभी शामिल है। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आईपीएल 2021 के बाद हालात की समीक्षा की जाएगी और फिर घरेलू टूर्नामेंट कराने पर विचार किया जाएगा।
वीनू मांकड़ ट्रॉफी को लेकर जय शाह ने कहा कि इस दौरान कई राज्यों में बोर्ड की परीक्षाएं होनी हैं। ऐज-ग्रुप टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी भी इन परीक्षाओं का हिस्सा होंगे। ऐसे में मौजूदा स्थिति टूर्नामेंट कराने लायक नहीं है। इस संबंध में बोर्ड सचिव शाह ने राज्य क्रिकेट संघों को एक चिठ्ठी भी लिखी है।
न्यूज एजेंसी एएनआई ने इस चिठ्ठी के हवाले से बताया कि मौजूदा हालात में अगर ऐज-ग्रुप टूर्नामेंट कराया जाता है तो खिलाड़ियों को एक से दूसरे शहर में यात्रा करनी पड़ेगी। कड़े क्वारैंटाइन नियमों का पालन करना होगा और बायो सिक्योर बबल में रहना पड़ेगा, जो फिलहाल ठीक नहीं है।
शाह ने अपनी चिठ्ठी में लिखा है कि हमारे लिए खिलाड़ियों का स्वास्थ्य और सुरक्षा पहली प्राथमिकता है। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि आईपीएल 2021 के बाद ऐज-ग्रुप टूर्नामेंट के लिए सही विंडो तलाशी जाएगी। आईपीएल का 14वां सीजन 9 अप्रैल से 30 मई तक होना है।
गौरतलब है कि कोरोना के बीच इस साल की शुरुआत में घरेलू टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली और वनडे टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी भी कराई ग। दोनों ही टूर्नामेंट के लिए बायो सिक्योर बबल बनाए गए थे और चुनिंदा शहरों में ही पूरा टूर्नामेंट हुआ था। इसके अलावा इंग्लैंड के भारत दौरे से देश में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी भी हो चुकी है। दोनों देशों के बीच फरवरी में चार टेस्ट की सीरीज खेली गई और अभी 5 टी20 की सीरीज अहमदाबाद में हो रही है। वहीं, महिला क्रिकेट के मुकाबले भी शुरू हो चुके हैं। दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम भारत दौरे पर आई है। दोनों देशों के बीच के बीच 5 वनडे की सीरीज लखनऊ के ईकाना स्टेडियम में खेली जा रही है। सीरीज के 4 मुकाबले हो भी चुके हैं। इसके बाद लखनऊ में ही दोनों टीमों के बीच 3 टी20 की सीरीज भी होगी।