Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 22, 2026

बीसीसीआइ ने ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज की तारीखों का किया ऐलान, देखें शेड्यूल

बीसीसीआइ नेऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस साल भारतीय क्रिकेट टीम के मैचों की तारीखों का ऐलान कर दिया। ऑस्ट्रेलियाई टीम सितंबर में तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए भारत का दौरा करेगी। इसकी शुरुआत 20 सितंबर को मोहाली में होने वाले मैच से होगी। वहीं साउथ अफ्रीकी टीम सितंबर और अक्टूबर में वाइट बॉल सीरीज के लिए भारत आएगी। साउथ अफ्रीका को टीम इंडिया के खिलाफ पहले तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इसके बाद दोनों टीमों के बीच इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। टी20 सीरीज की शुरुआत 28 सितंबर से होगी, जबकि वनडे सीरीज का पहला मैच 6 अक्टूबर को लखनऊ में खेला जाएगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

बीसीसीआइ ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली पहले T20I की मेजबानी करेगा। इसके बाद नागपुर और हैदराबाद दूसरे और तीसरे T20I की मेजबानी करेंगे. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज की शुरुआत तिरुवनंतपुरम में होगी। 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जन्म के अवसर पर गांधी जयंती को गुवाहाटी में दूसरा T20I खेला जाएगा। उसके बाद इंदौर में आखिरी टी20 मैच खेला जाएगा। बयान में आगे कहा गया कि इसके बाद कार्रवाई 6 अक्टूबर को लखनऊ में स्थानांतरित हो जाएगी जहां वनडे सीरीज शुरू होगी। रांची और दिल्ली क्रमशः दूसरे और तीसरे वनडे की मेजबानी करेंगे।