Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 19, 2026

मास्क नहीं लगाने को लेकर हुए विवाद में बैंक के गार्ड ने ग्राहक को मारी गोली

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। मास्क न लगाने को लेकर हुए विवाद में बैंक के गार्ड ने एक ग्राहक को गोली मारकर घायल कर दिया।

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। मास्क न लगाने को लेकर हुए विवाद में बैंक के गार्ड ने एक ग्राहक को गोली मारकर घायल कर दिया। इस दौरान बैंक में मौजूद अधिकारियों और ग्राहकों में हड़कंप मच गया। गोली लगने से घायल ग्राहक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने मामले में आरोपी गार्ड को हिरासत में ले लिया है।
मामला बरेली में बैंक ऑफ बड़ौदा की जंक्शन रोड शाखा का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कस्टमर बिना मास्क के बैंक पहुंचा। इसी को लेकर दोनों में कुछ बहस हुआ और बैंक गार्ड ने कस्टमर के पैर में गोली मार दी। जिसे गोली मारी गई, उसका नाम राजेश है और वह रेलवे में काम करता है। गोली मारने वाले गार्ड का नाम केशव कुमार है।
पुलिस ने खबर मिलते ही कार्रवाई की और गार्ड को गिरफ्तार कर लिया। बरेली पुलिस ने बताया, राजेश नाम के शख्स को केशन ने गोली मारी। गार्ड बैंक ऑफ बड़ौदा में तैनात था।
गोली लगने के बाद राजेश को तुरन्त पास के हॉस्पिटल में ले जाया गया। जहां उसका इलाज जारी है। राजेश की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि अभी वह बेहोश है। उसके होश में आने के बाद बयान दर्ज किए जाएंगे। इस घटना की हर तरफ निंदा हो रही है। घटना का वीडियो और फोटो देखकर ट्विटर यूजर्स ने कहा कि मास्क और कोरोना प्रोटोकॉल फॉलो कराने का ये कैसा तरीका है।