Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 21, 2026

बागेश्वर पुलिस ने चरस की खेप के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में एसओजी और बागेश्वर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने चरस की खेप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक किलो 192.6 ग्राम चरस बरामद की गई। बरामद चरस की कीमत एक लाख बीस हजार रुपये आंकी गई है। बताया जा रहा है कि तस्कर पीडब्लूडी में संविदा कर्मचारी है। जो चरस बेचने का धंधा भी करता है। पुलिस उसका अपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है। साथ ही उसके तार और किन तस्करों से जुड़े हैं ये भी पता किया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने खुद इस मामले का खुलासा किया। बताया कि नशामुक्त बागेश्वर बनाने के लिए पुलिस निरंतर मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी कड़ी में एक सूचना मिलने पर कोतवाली और एसओजी की टीम ने कोर्ट रोड सेंट जोजफ स्कूल तिराहे के पास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उससे यह चरस बरामद की। गिरफ्तार किया गया व्यक्ति हरिओम सिंह कोरंगा निवासी झोपड़ा, कपकोट, जिला बागेश्वर है। उसने बताया कि वह गांव से अवैध चरस को फुटकर में बेचने के लिए लाया था।