Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 26, 2026

महिला मित्र के साथ होटल में रुका बाबू, रात को पी शराब, सुबह बिस्तर में मिला शव

महिला मित्र के साथ होटल में रात को रुके एक बाबू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रात उसने शराब की। सुबह बिस्तर में शव पड़ा मिला।

महिला मित्र के साथ होटल में रात को रुके एक बाबू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रात उसने शराब की। सुबह बिस्तर में शव पड़ा मिला। पुलिस ने महिला मित्र को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। माना जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हुई।
घटना नैनीताल जिले के हल्द्वानी की है। बताया जा रहा है कि मूल रूप से बुंगा कड़ाई (चमोली गढ़वाल) निवासी दिनेश लाल (55) पशुपालन विभाग भीमताल में बाबू के पद पर तैनात थे। मंगलवार की रात वह अपने ही विभाग में कार्यरत एक महिला मित्र कर्मचारी के साथ रोडवेज स्टेशन के पास एक होटल में ठहरे थे। रात में दोनों ने एक साथ खाना खाया। इसके बाद सो गए थे। सुबह महिला मित्र ने देखा तो दिनेश का शव बिस्तर पर पड़ा था।
महिला ने इसकी सूचना होटल के कर्मचारियों की दी। कर्मचारियों की सूचना पर कोतवाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही स्वजनों को मामले की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक दिनेश लाल की जेब में हार्ट की दवा मिली है। पूछताछ में महिला ने बताया कि दिनेश ने शराब पीने के बाद सोने से पहले दवा खाई थी। पुलिस के अनुसार मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। पुलिस ने होटल में सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। होटल के कैमरे खराब मिले। इस पर उसके मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई करने की पुलिस ने बात कही है।