Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 13, 2026

एचआईएमएस का मादक पदार्थों के नुकसान को जागरुकता अभियान, एक कोशिश अभियान के तहत गोष्ठी आयोजित

देहरादून के डोईवाला में स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) जॉलीग्रांट के हिमालयन इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग की ओर से मादक पदार्थों के सेवन के खिलाफ जागरुकता अभियान शुरू किया गया। ‘एक कोशिश’ नाम से आयोजित जागरुकता अभियान में विभाग के चिकित्सकों की टीम ने लोगों को मादक पदार्थों से होने वाले नुकसान, उपचार को जागरुक किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

शनिवार को डोईवाला स्थित कुड़कावाला में कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग के अरबन हेल्थ ट्रेनिंग सेंटर में मादक पदार्थों के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें चिकित्सकों ने युवाओं और स्थानीय लोगों को किसी भी रूप में मादक द्रव्यों के सेवन और उसके दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। विभागाध्यक्ष डॉ.जयंती सेमवाल ने बताया कि एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनियाभर में मादक पदार्थों का उपयोग करने वाले कुल व्यक्तियों में से 13 फीसद नशीली दवाओं के उपयोग संबंधी विकारों से पीड़ित हैं। डॉ.दीपशिखा व डॉ. विदिशा ने उपस्थित लोगों को सामुदायिक चिकित्सा विभाग की नशा मुक्ति की नई पहल के द्वारा मिलने वाले मुफ्त इलाज के बारे में जानकारी दी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस बैठक में फरजाना अंसारी, संजीत परमार व सुप्रिया ध्यानी का सहयोग रहा। बैठक में सभासद अब्दुल कादिर, जावेद हुसैन, सुंदर लोधी, पंकज बहुगुणा, सोनू कुमार ने अपने क्षेत्र की समस्याओं के बारे में विभाग को अवगत कराया। इस दौरान ज़हीरा, महराज, इसराना, सहिरा बानो, हनीफा, सहित आशा कार्यकत्रियों में कुसुम देवी, सुषमा देवी, विनोद देवी, किरण सैनी मौजूद रहे।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *