Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 6, 2026

हिमालयन हॉस्टिपल जौलीग्रांट में विश्व लीवर दिवस पर चलाया जागरूकता अभियान, दी अहम जानकारी

विश्व लीवर दिवस पर देहरादून के डोईवाला स्थित हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान अस्पताल में आने वाले लोगों को लीवर के रोग व उसे स्वस्थ रखने के उपाय के बारे में जानकारी दी गयी।

विश्व लीवर दिवस पर देहरादून के डोईवाला स्थित हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान अस्पताल में आने वाले लोगों को लीवर के रोग व उसे स्वस्थ रखने के उपाय के बारे में जानकारी दी गयी। मंगलवार को हिमालयन हॉस्पिटल के एबडोमिनल आर्गन ट्रांसप्लांटेशन विभाग की ओर से अस्पताल आने वाले लोगों के साथ स्टाफ के लिए लीवर रोग व लीवर ट्रांसप्लांट पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. कर्मवीर सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि लिवर शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। इसका कार्य भोजन को पचाना, पित्त बनाने के साथ-साथ शरीर से विषैले पदार्थ निकालना और बॉडी को डिटॉक्स करना होता है। साथ ही लीवर का काम ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने और प्रोटीन बनाने का भी होता है। ऐसे में लीवर का स्वस्थ होना बेहद जरूरी है। आज बदलती जीवन शैली और दूषित खानपान जैसे जंक फूड, शराब, धुम्रपान आदि के सेवन से लीवर रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है।
उन्होंने बताया कि विश्व लीवर दिवस हर साल 19 अप्रैल को मनाया जाता है। उन्होंने ने बताया कि हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में अंग प्रत्यारोपण के लिए अलग से एबडोमिनल आर्गन ट्रांसप्लांटेशन विभाग है। विभाग के अंतर्गत कई सफल किडनी प्रत्यारोपण किये जा चुके है। उन्होंने लोगों को लीवर ट्रांसप्लांट के बारे में जागरूक किया। बताया कि जल्द ही लीवर ट्रांसप्लांट की सुविधा भी विभाग के अंतर्गत शुरू की जायेगी। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों को अपने लीवर को स्वस्थ रखने के लिए जागरूक करना है। गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉ. सौरव सिंह ने लीवर को स्वस्थ रखने के उपाय बताते हुये कहा कि नियमित अंतराल पर पानी पीते रहे यह प्राकृतिक डिटॉक्सिकेटिंग एजेंट के तौर पर काम करता है और शरीर से गंदगी बाहर निकालने में लीवर की मदद करता है। हरे पत्तेदार सब्जियां, हैल्दी फैट्स वाली डाईट एवोकाडो, अखरोट, फलों का सेवन व नियमित रूप से व्यायाम करने से लीवर की सेहत बेहतर होती है।
इस दौरान चिकित्सकों ने लोगों की ओर से पूछे गये सवालों का जवाब भी दिया। हिमालयन कॉलेज ऑफ नर्सिंग की छात्र-छात्राओं ने पोस्टर प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को लीवर को स्वस्थ रखने के लिए सही खानपान, लीवर रोग से संबंधित जानकारी दी। इस अवसर पर ओपीडी सुपरवाइजर विनोद जुयाल, नर्सिंग स्टाफ से तृष्णा, सीमा, रुचिका, सरस्वती ने अपना सहयोग दिया।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *