Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 9, 2026

पृथ्वी दिवस पर ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में चलाया जागरूकता अभियान

विश्व पृथ्वी दिवस पर ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में आज पोस्टर प्रतियोगिता के साथ ही विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने पोस्टर बनाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया। पोस्टर प्रतियोगिता में दिया खत्री अव्वल रही। साथ ही अन्य कार्यक्रमों में ‘हमारी शक्ति, हमारा ग्रह’ थीम पर आधारित स्लोगन प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, जागरूकता रैली व अन्य कार्यक्रम शामिल रहे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस अवसर पर आयोजित सफाई अभियान में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. नरपिंदर सिंह ने शिक्षक- शिक्षिकाओं व छात्र- छात्राओं के साथ मिलकर कूड़ा न फैलाने व आसपास सफाई रखने का आह्वान किया। पोस्टर प्रतियोगिता में एमए इंग्लिश की दिया खत्री ने प्रथम स्थान हासिल किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पॉलिटिकल साइंस विभाग की प्रतिक्षा पंवार दूसरे स्थान पर रहीं। स्लोगन प्रतियोगिता में एम. ए. इंग्लिश की नंदिनी कग्डियल ने पहला व साइकोलॉजी विभाग की नेहा चंद ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के जरिये ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने का संदेश दिया और शिक्षकों- शिक्षिकाओं व छात्र छात्राओं ने विश्वविद्यालय परिसर में जागरूकता रैली निकालकर लोगों को इसके प्रति जागरूक भी किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कार्यक्रम का आयोजन ग्राफिक एरा के एसडीजी यूथ इंगेजमेंट सेंटर (वायईसी) ने डिपार्टमेंट ऑफ़ ह्यूमैनिटीज एण्ड सोशल साइंसेज व डिपार्टमेंट ऑफ़ मैकेनिकल इंजीनियरिंग के सहयोग से किया। कार्यक्रम में ह्यूमैनिटीज विभाग की एचओडी डॉ. प्रभा लामा, मैकेनिकल विभाग के एचओडी कपिल शर्मा के साथ एसडीजी वायईसी कोआर्डिनेटर डॉ. अनुग्रह आर. लाल, डॉ. भारती शर्मा, लोक नीति एवं सुशासन केंद्र की शैरन जैकब, शिक्षक- शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।