Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

निकाला गया शुभ मुहूर्त, आठ मई को खुलेंगे भगवान बदरीनाथ धाम के कपाट, छह माह धाम में होगी पूजा

बसंत पंचमी के दिन करोड़ों हिंदुओं की आस्था के केंद्र बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय कर दी गई। नरेंद्र नगर स्थित टिहरी नरेश दरबार में महाराजा मनुजयेंद्र की उपस्थिति में पुरोहितों ने पंचांग की गणना के बाद कपाट खुलने की तिथि तय की।

बसंत पंचमी के दिन करोड़ों हिंदुओं की आस्था के केंद्र बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय कर दी गई। नरेंद्र नगर स्थित टिहरी नरेश दरबार में महाराजा मनुजयेंद्र की उपस्थिति में पुरोहितों ने पंचांग की गणना के बाद कपाट खुलने की तिथि तय की। इसके मुताबिक आठ मई की सुबह सवा छह बजे ब्रह्म बेला में भगवान बद्री विशाल के कपाट खुलेंगे।
इसके साथ ही आगामी छह माह तक बदरीनाथ धाम में बदरी विशाल की पूजा अर्चना होगी। धाम की पूजा में 6 माह तक अभिषेक पूजा में प्रयुक्त होने वाले तिलों के तेल को पीरोंने की तिथि 22 अप्रैल निश्चित की गई है। इसके बाद गाडू घड़ी को रवाना किया जाएगा। भगवान बद्री विशाल का तेल कलश गाडू घड़ा बद्रीनाथ धाम के पुजारी समुदाय डिमरी धार्मिक पंचायत के प्रतिनिधियों की ओर से नरेंद्र नगर राजमहल पहुंचा दिया गया है। पूजा कार्य पंडित उनियाल ने संपन्न किया।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।