सो रही थी महिला, तभी पड़ोस का युवक आया और बल्ब निकालकर बिस्तर में जा घुसा, मोहल्ले में मचा शोर

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में हल्द्वानी से रामपुरा क्षेत्र में एक महिला से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। बताया गया कि महिला कमरे में सो रही थी। तभी एक युवक भीतर घुस गया और चुपके से उसने बल्ब निकाल दिया। इसके बाद उसके बिस्तर पर जा घुसा। इस दौरान उसने दुष्कर्म की कोशिश की। अचानक हुई इस घटना से महिला ने शोर मचाया तो आरोपी भाग खड़ा हुआ। महिला की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
मामला राजपुरा, वार्ड नंबर 13 का है। घटना 23 फरवरी की रात करीब नौ बजे की बताई जा रही है। महिला के मुताबिक वह अपने कमरे में सो रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला राजू पुत्र बच्चू उसके कमरे में आ गया। उसने बिजली का बल्ब निकाल दिया। इसके बाद बिस्तर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। शोर मचाने पर बगल के कमरे में सोई बेटी आई। बेटी को आता देख आरोपित मौके से फरार हो गया।
शोर-शराबा सुनकर मोहल्ले के लोग भी एकजुट हो गए। उन्होंने पड़ोसी को तलाशा, लेकिन वह नहीं मिला। महिला ने पुलिस से आरोपित पर कार्यवाही की मांग की है। एसएसआइ ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ धारा 354 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। एक महिला दारोगा मामले की जांच कर रही है। आरोपों में सत्यता मिलने पर आरोपित की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






