Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

एक बार फिर कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच एशियन गेम्स 2022 स्थगित

एक बार फिर से चीन में कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर इस साल के सितंबर माह में होने वाले एशियन गेम्स को फिलहाल स्थगित कर दिया है।

एक बार फिर से चीन में कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर इस साल के सितंबर माह में होने वाले एशियन गेम्स को फिलहाल स्थगित कर दिया है। इस साल पड़ोसी देश चीन में एशियाई खेलों का आयोजन होने वाला था। इस महाकुंभ की शुरुआत 10 सितंबर से शुरू होकर 25 सितंबर तक हांगझाउ प्रांत में चलने वाली थी। टूर्नामेंट पर कोरोना महामारी का ग्रहण लग गया है।
दरअसल हांगझाउ में कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए इसे स्थगित कर दिया गया है। एशिया ओलंपिक परिषद के महानिदेशक ने इस दौरान घोषणा करते हुए कहा कि, 19वें एशियाई खेलों को जो 10 सितंबर से 25 सितंबर के बीच हांगझाउ प्रांत आयोजित किया जाना था। उसे एक विशिष्ट तिथि तक के लिए स्थगित किया जाता है। इसके अलावा उन्होंने भी बताया कि जल्द ही नए तारीख की घोषणा की जाएगी।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।