Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 18, 2026

एशिया कप 2023 की उल्टी गिनती शुरू, जानिए किस चैनल में देख सकते हो मैच

एशिया कप 2023 की अब उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। इसके तहत चार मैच पाकिस्तान में होंगे, जबकि, जबकि फाइनल सहित 9 मुकाबले श्रीलंका में खेले जायेंगे। 30 अगस्त को टूर्नामेंट का पहला मुकाबला पाकिस्तान और नेपाल के बीच में खेला जाएगा। वहीं फाइनल मैच 17 सितंबर को खेला जाएगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस बार एशिया कप 50 ओवर फॉर्मेट में खेला जा रहा है। साल 2018 में आखिरी बार टूर्नामेंट का आयोजन वनडे फॉर्मेट में कराया गया था और उसमें भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में खिताब को अपने नाम किया था। एशिया कप 2023 में कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इन टीमों को दो ग्रुपों में बांटा गया है। पाकिस्तान, नेपाल और भारत ग्रुप-ए का हिस्सा हैं। वहीं अफगानिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश को ग्रुप-बी में जगह दी गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

एशिया कप 2023 के मुकाबले
आगामी एशिया कप के मुकाबलों का आयोजन पाकिस्तान में मुल्तान और लाहौर के स्टेडियम में होगा। वहीं श्रीलंका में कैंडी स्थित पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम और कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में मुकाबले होंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

भारत में अपराह्न तीन बजे होगा प्रसारण
भारत में एशिया कप के मुकाबलों का सीधा प्रसारण दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। पाकिस्तान और श्रीलंका 2 अलग-अलग देशों में मैचों का आयोजन होने के बावजूद इसके शुरुआत होने के समय में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। इसीलिए सभी मुकाबले भारतीय समायनुसार अपराह्न तीन बजे से शुरू होंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

यहां देख सकते हैं मैचों का सीधा प्रसारण
एशिया कप के मैचों का भारत में सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। इसमें टीवी में मैच स्टार स्पोर्ट्स के चैनल 1 हिंदी और इंग्लिश के अलावा एचडी में भी किया जाएगा। वहीं मैच की लाइव स्ट्रीम डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप पर होगी जो फैंस के लिए बिल्कुल फ्री है। इसके अलावा हॉटस्टार के ब्राउजर पर भी यह मुकाबला लाइव देखा जा सकता है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।