Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

अश्मिता बनी वूमैन स्ट्रांग गर्ल व कौशल बने सीनियर स्ट्रांग मैन

देहरादून में आयोजित पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में महिला वर्ग में जोशीमठ की अश्मिता शाह ने पहला स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी पर कब्जा किया, जबकि पुरुष सीनियर वर्ग में कौशल धीमान सीनियर स्ट्रोंगमैन व प्रदीप कुमार सब मास्टर स्ट्रोंगमैन बने।

देहरादून में आयोजित पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में महिला वर्ग में जोशीमठ की अश्मिता शाह ने पहला स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी पर कब्जा किया, जबकि पुरुष सीनियर वर्ग में कौशल धीमान सीनियर स्ट्रोंगमैन व प्रदीप कुमार सब मास्टर स्ट्रोंगमैन बने। वहीं मास्टर स्ट्रोंगमैन में संदीप कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
मुख्य अतिथि एवं प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने विजेताओं को पुरुस्कार वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनेगी और तब राज्य में युवाओं व खेलों की एक दीर्घकालीन व ठोस नीति बना कर खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। इस अवसर पर वर्ल्ड पावर लिफ्टिंग एसोशिएशन के अध्यक्ष विक्रम सिंह, ऑर्गेनाइसिंग सचिव सोहेल अहमद, शकील अहमद, उदय सिंह, श्रीमती कृषणा देवी , श्री अक्षत गोयल आदि भी उपस्थित रहे।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।