Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 25, 2026

मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप मानदेय देने को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

सीटू से संबंधित उत्तराखंड आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री यूनियन जिला कमेटी देहरादून ने आशा वर्कर्स की समस्याओं को लेकर स्वास्थ्य महानिदेशालय के समक्ष प्रदर्शन किया।

सीटू से संबंधित उत्तराखंड आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री यूनियन जिला कमेटी देहरादून ने आशा वर्कर्स की समस्याओं को लेकर स्वास्थ्य महानिदेशालय के समक्ष प्रदर्शन किया। आईटी पार्क डांडा लखौंड स्थित महानिदेशालय पर प्रदर्शन के बाद स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अमिता उप्रेती को मांग पत्र भी दिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री की घोषणाओं के अनुरूप मानदेय देने की मांग भी की गई।
आशाओं के प्रतिनिधिमंडल ने मांगों के संबंध में बताया कि तीन वर्षों से आशाओं के मानदेय में बढ़ोत्तरी नही की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से करोना वरियर्स को 11000 रु सम्मान राशि दी जा रही है, लेकिन आशाओं को यह सम्मान राशि नही दी जा रही है। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री ने आशाओं को 18000 रुपये मासिक मानदेय देने की घोषणा की थी। इसका भी शासनादेश जारी नहीं किया गया।
साथ ही आशाओ को स्वास्थ्य कर्मचारी घोषित करने, सभी आशा वर्करों का स्वास्थ्य बीमा कराने, कीड़े मारने की दवाई का वितरण करने का मानदेय 200 रुपये प्रतिदिन देने, आशा वर्कर्स की मृत्यु के पश्चात उसके परिजनों को 15 लाख रुपये मुआवजा देने के साथ ही भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की मांग की गई।
इस अवसर पर महानिदेशक ने सभी मांगों पर कार्यवाही का आश्वाशन दिया। वार्ता से पूर्व सभी आशाएं कार्यालय के सामने आकर प्रदर्शन करने लगीं थी। प्रदर्शन के दौरान पुलिस से भी नोकझोंक भी हुई। साथ ही आयोजित सभा को सीटू के जिला महामंत्री लेखराज, सीटू के कोषाध्यक्ष रविन्द्र नौडियाल, आशा यूनियन की प्रान्तीय अध्यक्ष शिवा दुबे, जिला अध्यक्ष सुनीता चौहान ने संबोधित किया।
इस अवसर पर आशा यूनियन की प्रान्तीय अध्यक्ष ने कहा कि यदि कार्यवाही नही होती है तो आठ मार्च अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर वे सचिवालय घेराव करेंगी। इस पर उपस्थित सभी आशाओं ने गर्मजोशी से इस फैसले का स्वागत किया।
प्रदर्शन करने वालों में कलावती चंदोला, नीरज यादव, अनित अग्रवाल, लोकेश, मिनाक्षी, नीरा कंडारी, आशा चौधरी, धर्मिष्ठा, बबिता शर्मा, निर्मला, सरिता नौटियाल, सीमा शर्मा, सुनीता पाल, पूजा शर्मा, ममता, मीना, रेखा पैन्यूली, सन्तोष, उत्तरा, निर्मल थापा, कांता लेखवार, पुष्पा खंडूरी, मीना कला, जयमाला, प्रमिला राणा, आशा देवी, निर्मल जोशी, मंजू , रजनी, पिंकी सोलंकी, साक्षी, सीमा, सोनिया, कीर्ति, सरोज, मनप्रीत कौर, वंदना, रतना, सरिता, गीता राणा, पूनम थपलियाल आदि आशा वर्कर्स शामिल थीं।