Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 29, 2026

अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड के युवाओं से कीअपील, आप को एक मौका दो, बनाएंगे पहली ईमानदार सरकार

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के शीर्ष नेतृत्व अरविंद केजरीवाल ने आज उत्तराखंड के युवाओं से आम आदमी पार्टी को समर्थन देने की अपील की। अपने संदेश में कहा कि आज उत्तराखंड का युवा पलायन करने को मजबूर है, क्योंकि वे बेरोजगार हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के शीर्ष नेतृत्व अरविंद केजरीवाल ने आज उत्तराखंड के युवाओं से आम आदमी पार्टी को समर्थन देने की अपील की। अपने संदेश में कहा कि आज उत्तराखंड का युवा पलायन करने को मजबूर है, क्योंकि वे बेरोजगार हैं। रोजगार की खोज में यहां के युवाओं को अपना घर बार छोड़कर दूसरे राज्यों में जाने को मजबूर होना पडता है। उत्तराखंड को अब एक इमानदार सरकार की जरुरत है जो लोगों के लिए काम कर सके।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में आप पार्टी की सरकार बनती है तो सरकारी नौकरियों में भ्रष्टाचार खत्म करेंगे। बिना रिश्वतखोरी के हम सरकारी नौकरी देंगे। दिल्ली की तरह नए स्कूल, नए अस्पताल, नए मोहल्ला क्लीनिक बनाएंगे। उन्हेांने कहा कि हम एक लाख सरकारी नौकरी देने का काम करेंगे। उत्तराखंड को हिन्दुओं की अंतराष्ट्रीय आध्यात्मिक राजधानी आप पार्टी बनाएगी। इससे पर्यटन के क्षेत्र में कई युवाओं को रोजगार मिलेगा। इससे ना केवल बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेगा बल्कि जो युवा दूसरे प्रदेशों में हैं वो भी लोट कर उत्तराखंड आएंगे।

उन्होंने कहा कि हमने दिल्ली में 10 लाख युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने का काम किया। जब तक रोजगार नहीं मिलता तब तक हम उन्हें 5 हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता देंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बीजेपी दोनों ने यहां 10 10 साल राज किया। एक बार और वोट देने पर भी ये पार्टियां कुछ नया नहीं करने वाली। सबकुछ पुराने ढर्रे पर ही चलेगा। उन्होंने कहा कि अबकी बार आप पार्टी को चुन कर देखिए। इसमें नई चेहरे और नई सोच है। हमने दिल्ली में काम कर के दिखाए हैं। हमें उत्तराखंड में मौका मिला तो यहां पहली इमानदार सरकार बनाने का काम आम आदमी पार्टी करेगी।