Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 30, 2026

आर्मी मार्क्समैनशिप यूनिट और रिलायंस फाउंडेशन ने शूटिंग प्रोग्राम को मजबूत करने के लिए हाथ मिलाया

भारतीय सेना की ‘मिशन ओलंपिक्स विंग’ के तहत आने वाली प्रतिष्ठित आर्मी मार्क्समैनशिप यूनिट (AMU) महू ने शूटिंग-प्रोग्राम को बढ़ावा देने के लिए रिलायंस फाउंडेशन (RF) के साथ अपनी पहली कॉर्पोरेट पार्टनरशिप की है। यह पार्टनरशिप 14 निशानेबाज़ों को सपोर्ट करेगी, जो फिलहाल एएमयू में प्रशिक्षण ले रहे हैं। इनमें पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाले संदीप सिंह और सेना की पहली महिला सुबेदार प्रीति रजक शामिल हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर चेयरपर्सन नीता एम. अंबानी ने इस मौके पर कहा कि भारतीय सेना और आर्मी मार्क्समैनशिप यूनिट (AMU) के साथ जुड़ना हमारे लिए सम्मान की बात है। यह साझेदारी केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक संकल्प है, भारत को खेलों में शीर्ष स्थान दिलाने का। हम मिलकर ऐसे चैंपियनों को तैयार करेंगे जो देश का गौरव बढ़ाएँगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने कर्नल राजवर्धन सिंह राठौर से लेकर लेफ्टिनेंट कर्नल नीरज चोपड़ा जैसे अनेक बेहतरीन खिलाड़ियों को जन्म दिया है, जिन्होंने कई मौकों पर भारत और भारतीयों का सिर शान से ऊंचा कराया है। इस साझेदारी के तहत हमारा लक्ष्य, स्कॉलरशिप, कोचिंग, स्पोर्ट्स साइंस, अंतरराष्ट्रीय एक्सपोज़र और उच्चस्तरीय प्रशिक्षण जैसी सुविधाओं के ज़रिए 2028 और 2032 ओलंपिक खेलों के लिए भारत की मजबूत तैयारी सुनिश्चित करना है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।