Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 25, 2026

देवभूमि के लाल की सड़क दुर्घटना में मौत, प्रयागराज से दिल्ली आते समय हुआ हादसा

उत्तराखंड के एक जवान की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह 55 बंगाल इंजीनियरिंग में तैनात थे और प्रयागराज से दिल्ली आते समय ये हादसा हुआ।

उत्तराखंड के एक जवान की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह 55 बंगाल इंजीनियरिंग में तैनात थे और प्रयागराज से दिल्ली आते समय ये हादसा हुआ। जवान मूल रूप से चमोली जिले के जोशीमठ निवासी था। वर्तमान में उनका परिवार देहरादून में रहता है।
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोशल मीडिया में इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि-प्रयागराज से दिल्ली आते समय रोड दुर्घटना में अपना फर्ज निभाते हुए जोशीमठ, चमोली मूल के और वर्तमान समय में देहरादून निवासी 24 वर्षीय सचिन कंडवाल जी शहीद हुए हैं। सैन्य धाम उत्तराखंड के अपने वीर शहीद के बलिदान को शत-शत नमन करता हूं। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें व शहीद के परिजनों को धैर्य प्रदान करें। हम सदैव शहीद के परिजनों के खड़े हैं। जय हिंद! ओम शांति शांति शांति!
बताया जा रहा है कि सचिन कंडवाल की एक साल पहले ही सगाई गुई थी। कुछ महीनों में उनकी शादी की तैयारी थी। सचिव का छोटा भाई भी भारतीय सेना में है। उनका परिवार देहरादून के धर्मपुर क्षेत्र में राजीव नगर में किराए के मकान में रहता है। हाल ही में वह छुट्टी में घर आए थे। मौत की खबर के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *