Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 30, 2026

कांग्रेस नेता राजीव महर्षि को क्षेत्रवासियों ने बताई समस्या, डीएम से की बात

देहरादून में नगर निगम के वार्ड 29 में उत्तराखंड कांग्रेस के मीडिया चीफ कोऑर्डिनेटर राजीव महर्षि ने दौरा कर क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुना। इस मौके पर क्षेत्र के लोगों ने उन्हें प्रमुख समस्या से अवगत कराया। साथ ही समस्याओं का ज्ञापन सौंपा और कहा कि जिला प्रशासन से बात कर समस्या का समाधान कराया जाए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून नगर निगम वार्ड 29 पूर्व डालनवाला के कांग्रेस के पार्षद पद के दावेदार विकास नेगी ने राजीव महर्षि को बताया कि वार्ड 29 के तहत संजय कॉलोनी, मोहिनी रोड, इन्द्र रोड में 4G, 5G मोबाइल टावर लगाए जा रहे हैं। ऐसे में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति संदेह है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस पर उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश मीडिया चीफ कोऑर्डिनेटर राजीव महर्षि ने डीएम देहरादून व एसडीएम देहरादून से फोन के माध्यम से वार्ता कर क्षेत्रवासियों की समस्याओं के विषय में बताया। वार्ता के दौरान राजीव महर्षि ने क्षेत्र में 4G व 5G मोबाइल टावर के रेडिएशन से होने वाली कैंसर जैसी घातक बीमारी व हृदय रोग जैसी जानलेवा बीमारी के जोखिम के बारे में बताया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्रवासियों में भय का माहौल बना हुआ है। ऐसे में मोबाइल टावर को आबादी वाले इलाकों से हटाया जाए। इस दौरान सुधा तिवारी, दीपा देवी, शशि देवी, जाहिद खान, शराफत, मोहम्मद अर्श सहित क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।