Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 23, 2026

दो साल के बच्चों से लेकर 18 साल वालों को कोवैक्सीन के ट्रायल को मंजूरी, दस दिन में शुरू होने की संभावना

कोरोना वायरस की संभावित तीसरी लहर से पहले केंद्र सरकार ने अहम फैसला लिया है। सरकार जल्द ही भारत बायोटेक की ओर से बनाई जा रही कोवैक्सीन का बच्चों पर ट्रायल शुरू करने वाली है।

कोरोना वायरस की संभावित तीसरी लहर से पहले केंद्र सरकार ने अहम फैसला लिया है। सरकार जल्द ही भारत बायोटेक की ओर से बनाई जा रही कोवैक्सीन का बच्चों पर ट्रायल शुरू करने वाली है। आशंका है कि कुछ महीनों के बाद देश में महामारी की तीसरी लहर आ सकती है, जिसमें सबसे ज्यादा बच्चों पर असर पड़ेगा। इसको देखते हुए ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने 2 वर्ष से 18 वर्ष की आयु के बच्चों पर कोवैक्सीन के दूसरे और तीसरे फेज के ट्रायल की मंजूरी दी थी। माना जा रहा है कि दस से 12 दिन में इसका ट्रायल आरंभ हो जाएगा।
नीति आयोग के मेंबर वीके पॉल ने बताया कि डीसीजीआई ने कोवैक्सीन के दूसरे व तीसरे फेज के क्लीनिकल फेज के ट्रायल के लिए मंजूरी प्रदान की है। यह ट्रायल 2-18 साल की उम्र के बच्चों पर किया जाएगा। इस ट्रायल की शुरुआत आगामी 10-12 दिनों में हो जाएगी। दरसअल, डीसीजीआई ने बीते गुरुवार को भारत बायोटेक को 2 से 18 साल की उम्र के बच्चों को वैक्सीन देने के लिए कोवैक्सीन के दूसरे और तीसरे फेज के लिए ट्रायल की मंजूरी दे दी थी।
विशेषज्ञ समिति ने इस ट्रायल की सिफारिश की थी। बताया जा रहा है कि यह परीक्षण दिल्ली एवं पटना के एम्स और नागपुर स्थित मेडिट्रिना चिकित्सा विज्ञान संस्थान समेत विभिन्न स्थानों पर किया जाएगा। भारत बायोटेक 525 स्वस्थ वॉलंटियर्स के साथ यह परीक्षण करेगा।
अभी 18 साल से अधिक उम्र वालों की है वैक्सीन
वहीं, अभी दुनियाभर में 18 साल से अधिक उम्र वाले लोगों के लिए ही टीका उपलब्ध है। अमेरिका ने 10 मई को 12 से 15 साल के बच्चों के लिए फाइजर-बायोएनटेक के वैक्सीन को आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी दी है। एफडीए ने बताया कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में एक और महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए हमने 12-15 वर्ष के बच्चों में आपातकालीन उपयोग के लिए फाइजर-बायोएनटेक कोविड-19 वैक्सीन को अधिकृत किया है।