Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 12, 2026

पद्मश्री डॉ. बीकेएस संजय को एक और सम्मान, उत्तर प्रदेश ऑर्थोपीडिक एसोसिएशन ने भी किया सम्मानित

उत्तर प्रदेश ऑर्थोपीडिक एसोसिएशन ने बनारस में आयोजित ऑर्थोपीडिक कांफ्रेंस में पद्म श्री से सम्मानित एवं उत्तराखंड के देहरादून निवासी डॉ. बीकेएस संजय को उनके चिकित्सीय एवं सामाजिक कार्यों को देखते हुए सम्मानित किया गया।

उत्तर प्रदेश ऑर्थोपीडिक एसोसिएशन ने बनारस में आयोजित ऑर्थोपीडिक कांफ्रेंस में पद्म श्री से सम्मानित एवं उत्तराखंड के देहरादून निवासी डॉ. बीकेएस संजय को उनके चिकित्सीय एवं सामाजिक कार्यों को देखते हुए सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि डॉ. संजय को पहले भी इंडियन ऑर्थोपीडिक एसोसिएशन एवं उत्तराखंड ऑर्थोपीडिक एसोसिएशन सम्मानित कर चुकी हैं।
उत्तर प्रदेश ऑर्थोपीडिक एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. संजय धवन, सचिव डॉ. अनूप अग्रवाल, इंडियन ऑर्थोपीडिक एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. रमेश सेन एवं अन्य पदाधिकारियों ने डॉ. बीकेएस संजय को सम्मानित किया। डॉ. संजय ने प्राथमिक ऑर्थोपीडिक सर्जरी की ट्रेनिंग कानपुर, पी.जी.आई. चंडीगढ़ एवं दिल्ली से ली तथा उच्च ऑर्थोपीडिक प्रशिक्षण दुनिया के कई प्रतिष्ठित संसथानों जैसे कि स्वीडन की कैरोलिन्स का इन्स्टीट्यूट, अमेरिका की मेयो क्लीनिक एवं रसिया की इलीजारॉब सेंटर में लिया। इसके अतिरिक्त डॉ. संजय दुनिया के लगभग 45 देशों में अपने अनुभव का आदान प्रदान कर चुके हैं। इनके लेख दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शोध पत्रिकाओं में छप चुके हैं।

डॉ. बीकेएस संजय की ऑर्थोपीडिक एवं सामाजिक सेवाओं को देखते हुए पिछले साल 9 नवंबर 2021 को भारत के राष्ट्रपति द्वारा देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया जा चुका है। लोकसभा सचिवालय की प्राइड (संसदीय लोकतंत्र शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान) की ओर से संसद भवन परिसर में 23-25 मार्च 2022 को एक इंटरएक्टिव सेशन का माननीय संसदों के लाभार्थ आयोजन किया गया था। इसके दौरान डॉ. संजय ने कहा कि भोजन, शिक्षा और स्वास्थ्य की तिकड़ी विकास के बुनियादी स्तंभ है। प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी और सभी भारतीयों के आत्मनिर्भर भारत के सपनों को पूरा करने के लिए सरकार और समाज द्वारा सबको अच्छा और सस्ता भोजन, शिक्षा और स्वास्थ्य की व्यवस्था की जानी चाहिए।