Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 12, 2026

एसजीआरआर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता, पांच किमी दौड़ में मुकुल ओजसी और साक्षी बिष्ट विजेता

श्री गुरु राम राय स्नातकोत्तर महाविद्यालय देहरादून में वार्षिक खेल महोत्सव के अंतिम दिन समापन समारोह के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मुख्य प्रतियोगिताओं में पांच किमी दौड़, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, कबड्डी इत्यादि में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। अंतिम दिन की शुरुआत 5000 मी दौड़ के साथ शुरू हुई। इसमें पुरुष वर्ग में मुकुल ओजसी प्रथम, ध्रुव कश्यप द्वितीय व विकास कोठारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में साक्षी बिष्ट प्रथम, रूपांजली पाल द्वितीय और अंकिता रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

कबड्डी की पुरुष वर्ग की अनेक टीमों में मुकाबले के बाद फाइनल कला संकाय व विज्ञान संकाय के मध्य हुआ। इसमें विज्ञान संकाय ने बाजी मारी। महिला वर्ग कबड्डी में कला संकाय ने कांटे की टक्कर में बाजी मारी। बास्केटबॉल प्रतियोगिता के पुरूष वर्ग में कला संकाय ने बाजी मारी तथा महिला वर्ग में विज्ञान संकाय जीता। वॉलीबॉल प्रतियोगिता के पुरूष वर्ग में विज्ञान संकाय ने कला संकाय को हराया। फुटबॉल प्रतियोगिता के पुरूष वर्ग में रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। इसमे विज्ञान संकाय ने 3-2 से प्रतियोगिता जीती। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि एवं देवप्रयाग के भाजपा विधायक विनोद कंडारी ने छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालय की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता राज्य स्तरीय प्रतियोगिता प्रतीत हो रही है। ऐसी प्रतियोगिताएं हर महाविद्यालय में होनी चाहिए। इससे राज्य के खेलों में बढ़ावा मिलेगा। खेलों के माध्यम से आप मेरी तरह राजनीति में भी प्रवेश कर सकते हो। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर वी ए बौड़ाई और यूकेडी के प्रदेश महामंत्री बहादुर सिंह रावत ने शिरकत की। प्रो बौड़ाई ने कहा कि अब पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब, खेलोगे कूदोगे तो बनोगे खराब, का समय नहीं है। अब पढ़ाई के साथ साथ खेल भी महत्वपूर्ण है। बहादुर रावत ने अपने संस्मरण को याद करते हुए बताया कि वे भी फुटबाल के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रहे हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो मधु डी सिंह ने सभी अतिथियों को और सभी कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इसमें महाविद्यालय के उप-प्राचार्य मेजर प्रदीप सिंह, खेल सचिव डा. हरीश जोशी, डा. संदीप नेगी, डॉ एच वी पंत, डॉ एम एस गुसाईं, डा. एएस राणा, डा. वीएस रावत, डा. अरूण जोशी, डा. अनुपमा सैनी सहित अनेक शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे। खेलों के संचालन के लिए मुख्य कोच गगन सिंह रावत, दिग्विजय बिष्ट, संदीप जोशी आदि का विशेष सहयोग रहा।