Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 5, 2026

ग्राफिक एरा की अंकिता ध्यानी ने क्रास कंट्री एशियन चैम्पियनशिप में जीता गोल्ड मैडल

ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की एमबीए की छात्रा अंकिता ध्यानी ने एशियन क्रास कंट्री चैम्पियशिप में अपनी टीम के साथ गोल्ड मैडल जीता है। उसकी इस उपलब्धि पर ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में खुशी की लहर दौड़ गई है। हॉंग कॉंग इस चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की एमबीए की छात्रा अंकिता ध्यानी इससे पहले पेरिस ओलम्पिक में पांच हजार मीटर दौड़ में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। हॉंग कॉंग में एशियन क्रास कंट्री चैम्पियशिप में अंकिता ध्यानी ने अपनी टीम के खिलाड़ियों सीमा, संजीवनी जाधव और सोनिया के साथ दस किलोमीटर की क्रास कंट्री रेस में चैम्पिनशिप पर कब्जा करके यह गोल्ड मैडल जीता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

अंकिता की टीम के कल हॉंग कॉंग में गोल्ड मैडल जीतने की जानकारी मिलने के साथ ही ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में खुशियां मनाई जाने लगी। छात्रों और शिक्षकों के साथ अन्य कार्मिक भी इस गौरवशाली जीत से बहुत उत्साहित हैं। जीत की खुशी में आज विश्वविद्यालय परिसर में मिठाइयां बांटी गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

डॉ. कमल घनशाला

ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला ने अपनी टीम के साथ अंकिता की इस शानदार जीत को विश्वविद्यालय और राज्य के साथ ही पूरे देश को गौरवांवित करने वाली उपलब्धि बताते हुए अंकिता को बधाई दी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

डॉ. घनशाला ने कहा कि ग्राफिक एरा के पांच छात्र-छात्राओं ने पेरिस ओलम्पिक में विभिन्न स्पर्धाओं में देश का प्रतिनिधित्व करके एक इतिहास रचा है। इससे यह स्पष्ट हो गया है कि ग्राफिक एरा बेहतरीन प्लेसमेंट, दुनिया को बड़ी बड़ी नई खोजों का उपहार देने और उच्च स्तरीय शिक्षा के साथ ही खेल व खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने में भी अग्रणी है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।