Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 11, 2026

रिसोर्ट से गुमशुदा हुई रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की हुई थी हत्या, बीजेपी नेता का बेटा निकला मुख्य आरोपी

पौड़ी जिले के यमकेश्वर प्रखंड के अंतर्गत गंगा भोगपुर स्थित रिसोर्ट से चार दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की हत्या कर उसका शव चीला नहर में फेंक दिया गया था। पुलिस ने इस मामले में का पर्दाफाश कर लिया है। साथ ही रिसॉर्ट मालिक पुलकित आर्य, प्रबंधक सौरभ भास्कर और सहायक प्रबंधक अंकित गुप्ता को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी पुलकित हरिद्वार के भाजपा नेता विनोद आर्य का पुत्र है। विनोद आर्य पुत्र में दर्जाधारी भी थे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ग्राम श्रीकोट, पट्टी नादलस्यूं, पौड़ी गढ़वाल निवासी (19 वर्षीय) अंकिता भंडारी की गुमशुदगी के सम्बन्ध में राजस्व पुलिस चौकी उदयपुर तल्ला में मुकदमा पंजीकृत हुआ था। जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल ने उपरोक्त मुकदमा 22 सितम्बर को राजस्व पुलिस से थाना लक्ष्मणझूला पुलिस को स्थानान्तरित किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए लक्ष्मणझूला पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 24 घंटे के अन्दर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर केस वर्कआउट कर लिया। बीती 19 सितंबर की सुबह अंकिता अपने कमरे में नहीं मिली। इसके बाद उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

गुरुवार को यह मामला राजस्व पुलिस से नागरिक पुलिस को हस्तांतरित होने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक पौड़ी शेखर सुयाल के नेतृत्व में टीम का गठन कर मामले की जांच शुरू की गई थी। इस मामले में छह लोग को हिरासत में लेते हुए पुलिस ने रिसॉर्ट में ताला जड़ दिया था। इस मामले में हत्या का मामला दर्ज करते हुए लक्ष्मण झूला पुलिस ने रिसॉर्ट के मालिक को पुलकित आर्य पुत्र विनोद आर्य निवासी आर्य नगर हरिद्वार, प्रबंधक सौरभ भास्कर और सहायक प्रबंधक अंकित गुप्ता को गिरफ्तार किया है। एसएसपी पौड़ी यशवंत सिंह चौहान ने बताया पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी है। एक टीम चीला नहर क्षेत्र में भेजी गई है।