अनिल बलूनी की छुट्टी, उत्तराखंड से अब महेंद्र भट्ट जाएंगे राज्यसभा
दो अप्रैल को रिक्त हो रही उत्तराखंड से राज्यसभा की एक सीट के चुनाव के लिए भाजपा ने स्थिति कर दी है। इस सीट से वर्तमान में अनिल बलूनी सांसद हैं और इस बार उनकी छुट्टी की जा रही है। अबकी बार बीजेपी ने उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर विश्वास जताया है। केंद्रीय नेतृत्व ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। राज्य की 70 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा विधायकों की संख्या 47 है। ऐसे में उनका राज्यसभा जाना तय है। खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और वर्तमान में राज्यसभा की इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने भट्ट को शुभकामनाएं दी हैं। राज्यसभा की रिक्त हो रही सीट के चुनाव की अधिसूचना जारी हो चुकी है। इसके लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी नियत है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
देखें महेंद्र भट्ट का जीवन परिचय
जमीन से जुड़े कार्यकर्ता को भाजपा मे ही मिलती है तवज्जो: चौहानभाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को राज्य सभा उम्मीदवार घोषित किये जाने पर उत्तराखंड बीजेपी मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट जमीन से जुड़े कार्यकर्ता रहे हैं। पार्टी ने समय समय पर उन्हे कई जिम्मेदारी दी, जिस पर वह खरे उतरे हैं। भट्ट ने राज्य मे संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओ को जोड़ने का अहम कार्य किया है जिसके सुखद परिणाम सामने है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
चौहान ने कहा कि महेंद्र भट्ट के मिलनसार स्वभाव और हर कार्यकर्ता की बात को सुनने के साथ समर्पण तथा बेदाग छवि से वह आज हर कार्यकर्ता के लिए प्रेरक बने हुए है। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान का यह बेहतर निर्णय है और इससे साफ है कि हमेशा ही कार्यकर्ता आधारित भाजपा मे समर्पित कार्यकर्ता को सदैव तवज्जो दी जाती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
नया बीजेपी प्रदेस अध्यक्ष बनाने की संभावना कम
महेंद्र भट्ट को राज्यसभा का प्रत्याशी बनाए जाने के बाद सियासी हलकों में यह चर्चा भी गरमा गई है कि उनके निर्वाचित होने के बाद प्रदेश पार्टी का नया कप्तान बनाया जाएगा। पार्टी से जुड़े सूत्र व नाम न बताने की शर्त पर बड़े नेताओं का मानना है कि इसकी संभावनाएं न के बराबर है। पार्टी में कई राज्यसभा सदस्य हैं जिनके पास संगठन की भी जिम्मेदारी है। उत्तराखंड भाजपा के प्रभारी दुष्यंत गौतम और भाजपा के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष नरेश बंसल राज्यसभा के सदस्य हैं।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।



