Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 16, 2026

उत्तराखंड में ग्रेड पे को लेकर पुलिसकर्मियों में नाराजगी, आंदोलन की सुगबुगाहट, मुख्यालय में हड़कंप, समिति गठित

उत्तराखंड में पुलिस जवानों के ग्रेड पे का मसला एक बार फिर गर्माने लगा है। पुलिस के खुफिया विभाग ने मुख्यालय को रिपोर्ट दी है कि पुलिस जवान, उनके स्वजन और सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी विरोध में 15 अगस्त को एक बड़ी रैली निकाल सकते हैं।

उत्तराखंड में पुलिस जवानों के ग्रेड पे का मसला एक बार फिर गर्माने लगा है। पुलिस के खुफिया विभाग ने मुख्यालय को रिपोर्ट दी है कि पुलिस जवान, उनके स्वजन और सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी विरोध में 15 अगस्त को एक बड़ी रैली निकाल सकते हैं। ऐसे में पुलिस मुख्यालय में भी हड़कंप मचा हुआ है।
खुफिया रिपोर्ट के बाद पुलिस मुख्यालय से सभी जिलों के प्रभारियों को मौखिक आदेश जारी किए हैं कि इस मामले पर नजर रखी जाए। 15 अगस्त राष्ट्रीय पर्व का दिन है ऐसे में परेड मैदान में बड़ा आयोजन भी होता है। पुलिस प्रवक्ता नीलेश आनद भरणे ने कहा है कि जो विभाग की अंदरूनी कुछ मामले है उनके निस्तारण के लिए गठित कमेटी तेजी से विचार कर रही है।
देर शाम आठ बजकर दस मिनट पर पुलिस उप महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि पुलिसकर्मियों के ग्रडे पे प्रकरण में पुलिस मुख्यालय स्तर पर अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन अभिनव कुमार की अध्यक्षता कमेटी गठित की गई है। इसमें पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना एवं सुरक्षा संजय गुंज्याल, पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक पुष्पक ज्योति शामिल हैं। यह समिति जवानों से वार्ता करते हुये शासन स्तर पर पर प्रभावी पैरवी करते हुए ग्रेड पे सम्बंधित समस्या का समाधान करवाने का प्रयास करेगी।