उत्तराखंड में 15 सितंबर से आंदोलन शुरू करेंगी आंगनवाड़ी कार्यकत्री
सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) से संबद्ध आंगनवाड़ी कार्यकत्री सेविका कर्मचारी यूनियन की बैठक प्रांतीय अध्यक्ष जानकी चौहान की अध्यक्षता में देहरादून में सम्पन्न हुई। बैठक में तय किया गया कि 15 सितंबर 2026 से मांगों को लेकर आंदोलन होगा शुरू किया जाएगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
देहरादून के कांवली रोड के स्थित सीटू कार्यालय में हुई इस बैठक में तीन मार्च 2024 को हुए आंदोलन के पश्चात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से हुई भेंट के दौरान मिले आश्वासन पर चर्चा की। कहा कि आंगनवाड़ी, आशा वर्कर्स व भोजन माताओं पदाधिकारियों को सीएम धामी ने आश्वासन दिया था कि उनका मानदेय बढ़ाने को लेकर एक हाईपावर कमेटी बनाई जाएगी। आज तक मानदेय में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यह सरकार झूठ का पुलिंदा है। इस सरकार के खिलाफ व्यापक आंदोलन किया जाएगा और जब तक मांगे पूरी नहीं होती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर तय किया गया कि प्रथम चरण में 15 सितंबर को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। उसके पश्चात ब्लॉक मुख्यालयों पर प्रदर्शन किये जाएंगे। ये प्रदर्शन 17 सितंबर 2026 से शुरू होंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
तय किया गया कि इसके बावजूद भी मांगे नहीं मानी तो राज्य सचिवालय पर महापड़ाव का आयोजन किया जाएगा। साथ ही इस सरकार को मांगे मानने के लिए मजबूर किया जाएगा। इस अवसर पर सीटू के प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र सिंह नेगी, जिला महामंत्री लेखराज, आंगनवाड़ी यूनियन की प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष जानकी रावत, महामंत्री चित्रकला, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी पंत, ज्योतिका पाण्डेय, महिला समिति की अध्यक्ष माला गुरुंग, सुनीता रावत आदि उपस्थित थीं।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



