Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 5, 2026

राजकीय महाविद्यालय उत्तरकाशी की 50वीं वर्षगांठ पर एकत्र हुए पुरातन छात्र, पूर्व विधायक विजयपाल ने साझा किए अनुभव

उत्तराखंड में राजकीय महाविद्यालय उत्तरकाशी की स्थापना के 50वी वर्षगांठ पर आयोजित गोल्डन जुबली समारोह के उपलक्ष्य में पुरातन छात्र छात्राओं का दो दिवसीय मिलन कार्यक्रम शिक्षा सम्म्मान के साथ समपन्न हुआ। इस कार्यक्रम मे देश विदेश में रहने वाले महाविद्यालय के पुरातन छात्र छात्राओं ने शिरकत कर अपने अनुभव साझा किये। इस अवसर पर कार्यक्रम के दूसरे दिन 80 के दशक मे महाविद्यालय मे छात्रसंघ अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर रहे गंगोत्री क्षेत्र के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने शिरकत कर अपने पुराने अनुभवों को साझा किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस दौरान लम्बे अरसे बाद यहां मिले पुराने साथियों ने महाविद्यालय मे बिताये अपने दिनों को याद कर एक दूसरे के गले मिले और सबकी कुशल क्षेम जानकर कार्यक्रम मे भागीदारी की। इस अवसर पर कॉलेज प्रबन्धन ने पुरातन छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर महाविद्यालय कि प्राचार्या प्रो. सविता गैरोला, नगरपालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल, कार्यक्रम संयोजक मधु थपलियाल, अध्यक्ष बचन सिंह राणा, सचिव डॉ. महेन्द्र पाल सिंह परमार, सेवनिवृत एयर मार्शल विजयपाल राणा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कनकपाल परमार, वीर बिक्रम बिष्ट, गिरवीर परमार, लोकेन्द्र बिष्ट, सविता भट्ट, डॉ. सकलानी, डॉ. पी.एस. पोखरियाल, सहित अनेक पुरातन छात्र व महाविद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे।