Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

ऋषिकेश और हरिद्वार में गुड बाय बोलने के लिए अमिताभ बच्चन पहुंचे उत्तराखंड, दून से नरेंद्रनगर के होटल को रवाना

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी उत्तराखंड पहुंच गए हैं। वह 26 मार्च से ऋषिकेश और हरिद्वार में फिल्म की शूटिंग में शामिल हो रहे हैं। उनकी फिल्म का नाम गुड बाय है।

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी उत्तराखंड पहुंच गए हैं। वह 26 मार्च से ऋषिकेश और हरिद्वार में फिल्म की शूटिंग में शामिल हो रहे हैं। उनकी फिल्म का नाम गुड बाय है। इसमें अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में हैं। साथ ही अभिनेत्री रश्मिका मंदाना भी हैं।
बताया जा रहा है कि 26 से 27 तक ऋषिकेश में शूटिंग होगी। उसके बाद हरिद्वार में शूटिंग की जाएगी। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन विशेष चार्टड विमान से शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट टर्मिनल के अंदर स्टाफ ने उनके साथ फोटो भी खिंचवाईं। भारी भीड़ के बीच कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में अमिताभ बच्चन को टर्मिनल से बाहर लाया गया। देहरादून एयरपोर्ट से वह नरेंद्रनगर के लिए रवाना हुए।
जौलीग्रांट एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही उनके सर्मथक उनकी एक झलक पाने के लिए एकत्र हो गए। वहीं, अमिताभ बच्चन की सुरक्षा इतनी कड़ी थी कि कोई भी उनके करीब नहीं जा पाया। सुरक्षा कर्मियों द्वारा अमिताभ बच्चन को टर्मिनल से बाहर लाया गया। इसके बाद वह कार में सवार होकर नरेंद्र नगर स्थित होटल आनंदा के लिए रवाना हो गए। फिलहाल वह इसी होटल में रुकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *