Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

नीली कार में दून की सड़क पर निकले अमिताभ बच्चन, लोगों ने जताई नाराजगी, फैंस से बनाई दूरी

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों देहरादून में अपनी फिल्म गुड बाय की शूटिंग कर रहे हैं। बुधवार को वह देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में सड़क पर नीली कार में सवारी करते नजर आए।

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों देहरादून में अपनी फिल्म गुड बाय की शूटिंग कर रहे हैं। बुधवार को वह देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में सड़क पर नीली कार में सवारी करते नजर आए। इस दौरान सड़क किनारे लोगों की भीड़ लग गई। अमिताभ बच्चन की शूटिंग के दौरान ट्रैफिक रोक दिया गया। इसके सड़क पर फंसे वाहन चालकों ने नाराजगी भी जताई। सुरक्षा की दृष्टि से अमिताभ बच्चन ने मीडिया और फैंस से दूरी बनाई हुई है।
फिल्म की शूटिंग के लिए अमिताभ बच्चन बुधवार सुबह तड़के ऋषिकेश से जौलीग्रांट पहुंचे। जौलीग्रांट के निर्वाणा रेस्टोरेंट में उन्होंने अपनी टीम के साथ नाश्‍ता किया। इसके बाद वह अपनी टीम के साथ थानो में शूटिंग के लिए रवाना हुए। फिल्म ‘गुड बाय’ के कुछ शाट थानो रोड पर स्थित भुइया मंदिर के पास फिल्माए गए। जहां पर अमिताभ एक नीली कार में सवार थे। अमिताभ की एक झलक पाने को उनके प्रशंसकों की भीड़ शूटिंग स्‍थल के आसपास रही।

अमिताभ बच्चन फिल्म की शूटिंग के लिए फिल्म की पूरी यूनिट डोईवाला के पद्मिनी होटल के आसपास दिखाई दी। अमिताभ बच्चन बीती 25 मार्च को मुंबई से जौलीग्रांट फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचे थे। प्रशंसकों को उनकी एक झलक देखने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इससे पहले फिल्म की शूटिंग ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला, राम झूला, सीता घाट, जानकी सेतु, रानीपोखरी चौक, प्रकाश पंत मार्ग, थानो रोड और जौलीग्रांट एयरपोर्ट के समीप सहित कई स्थानों पर की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *