Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

पैगंबर मोहम्मद पर बीजेपी के नेताओं की टिप्पणी को अमेरिका ने बताया आपत्तिजनक और निंदनीय

संयुक्त राज्य अमेरिका ने भारत में सत्ताधारी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के दो पदाधिकारियों नुपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल की ओर से पैगंबर मोहम्मद पर की गई टिप्पणी की निंदा की है।

संयुक्त राज्य अमेरिका ने भारत में सत्ताधारी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के दो पदाधिकारियों नुपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल की ओर से पैगंबर मोहम्मद पर की गई टिप्पणी की निंदा की है। इस टिप्पणी ने मुस्लिम देशों में हंगामा मचा दिया था। वहीं, विवाद बढ़ते देख बीजेपी ने डैमेज कंट्रोल करते हुए नुपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल के खिलाफ कठोर कार्रवाई की। नुपुर शर्मा को पार्टी से निलंबित कर दिया है, वहीं नवीन कुमार जिंदल को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया।
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने गुरुवार को संवाददाताओं से कहा कि हम भाजपा के दो पदाधिकारियों द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों की निंदा करते हैं, लेकिन हमें यह देखकर खुशी हुई कि पार्टी ने सार्वजनिक रूप से उन टिप्पणियों की निंदा की है। उन्होंने कहा कि हम धर्म या आस्था की स्वतंत्रता सहित मानवाधिकार संबंधी चिंताओं पर भारत सरकार के साथ वरिष्ठ स्तर पर नियमित रूप से जुड़ते रहे हैं और हम भारत को मानवाधिकारों के सम्मान को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पार्टी भारतीय जनता पार्टी की प्रवक्ता नुपुर शर्मा ने 26 मई को पैगंबर मोहम्मद पर एक टेलीविजन डिबेट में टिप्पणी की थी, जिसका इस्लामिक देशों में विरोध हो रहा है। उसके खिलाफ प्रदर्शनों को गति मिली है। बीजेपी नेताओं की टिप्पणी का धनी अरब देशों में राजनयिक स्तर पर विरोध किया गया। जहां आमतौर पर भारत के साथ घनिष्ठ संबंधों का आनंद लिया जाता रहा है। बांग्लादेश में भी प्रदर्शनकारियों ने प्रधान मंत्री शेख हसीना से इस मामले में भारत से औपचारिक निंदा की मांग करने को कहा है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।