Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर नाटक की प्रस्तुति के साथ ही कई कार्यक्रम आयोजित, आनलाइन जुटे शिक्षक व छात्र

श्री गुरु राम राय पीजी कॉलेज देहरादून की ओर से गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर विभिन्नॉ कार्यक्रम आयोजित किए गए। बैरकपुर राष्ट्रगुरु सुरेंद्रनाथ कॉलेज पश्चिम बंगाल तथा लक्ष्मीबाई कॉलेज यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम से शिक्षक और छात्र आनलाइन जुड़े।

श्री गुरु राम राय पीजी कॉलेज देहरादून की ओर से गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर विभिन्नॉ कार्यक्रम आयोजित किए गए। बैरकपुर राष्ट्रगुरु सुरेंद्रनाथ कॉलेज पश्चिम बंगाल तथा लक्ष्मीबाई कॉलेज यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम से शिक्षक और छात्र आनलाइन जुड़े। इस मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विश्वकवि रविंद्र नाथ टैगोर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित गीत, नृत्य नाटिका, नाटक मंचन की प्रस्तुति दी गई।
इस अवसर पर राष्ट्रगुरु कॉलेज की ओर से रविंद्र संगीत तथा शास्त्रीय नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी गई। तथा लक्ष्मीबाई कॉलेज की ओर से टैगोर की सुप्रसिद्ध कहानी ‘काबुलीवाला’ का नाट्य रूपांतर प्रस्तुत किया गया। श्री गुरु राम राय पीजी कॉलेज की ओर से इस अवसर पर रविंद्र नाथ टैगोर पर आधारित क्विज प्रतियोगिता के साथ ही ड्राइंग, पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें तीनों कॉलेजों के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया ।
ड्राइंग, पेंटिंग प्रतियोगिता की निर्णायक कला दर्शन IGNCA नई दिल्ली की प्रोफेसर रिचा कांबोज रहीं। डाइंग प्रतियोगिता में शैलू पुरोहित, रक्षा रावत तथा प्रताप दास को प्रथम, द्वितीय तथा र्तृतीय पुरस्कार मिले। क्विज प्रतियोगिता में बैरकपुर राष्ट्रगुरु सुरेन्द्र नाथ कालेज विजयी रहा। इस अवसर पर तीनों कॉलेजों के प्राचार्य प्रोफेसर बीए बौड़ाई, प्रोफेसर प्रत्यूष वत्सला तथा प्रोफ़ेसर मोनोजित रॉय, प्रोग्राम समन्वयक डॉ ज्योति पांडे, डॉक्टर कल्लोल साहा, रत्नाकर कुमार, प्रोफेसर मधु डी सिंह, डॉ एचवी पंत सहित अनेक शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *