Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

May 27, 2026

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सभी इकाइयां भंग, आप प्रभारी ने ट्वीट कर दी जानकारी

उत्तराखंड में चुनाव संपन्न होने के बाद आज आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड प्रदेश में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के निर्देशानुसार, पार्टी संगठन और अन्य सभी प्रकोष्ठ की इकाइंया भंग कर दी हैं।

उत्तराखंड में चुनाव संपन्न होने के बाद आज आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड प्रदेश में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के निर्देशानुसार, पार्टी संगठन और अन्य सभी प्रकोष्ठ की इकाइंया भंग कर दी हैं। आप के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।
उन्होंने अपने टृवीट में लिखा है कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी के निर्देशानुसार उत्तराखंड के संगठन और प्रकोष्ठ की सभी इकाइयां भंग की जाती है। संगठन का पुननिर्माण होगा। काम की राजनीति को उत्तराखंड के घर घर तक लेकर जाना होगा लक्ष्य। आम आदमी पार्टी के हकों के लिए लडते रहेंगे, लडेंगे, जीतेंगे।
उन्होंने आगे बताया कि आप पार्टी जनता के हक हूकों के लिए पहले भी लडती आई है और लगातार जनसरोकारों के मुद्दों को उठाती रहेगी। उन्होंने बताया कि पार्टी ने विधानसभा चुनाव बडी ही मजबूती से लडते हुए सभी सीटों पर चुनाव लडा और आगे भी पार्टी प्रदेश की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते हुए जनता के हक हकूकों के लिए संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि नए संगठन निर्माण के साथ ही अन्य सभी इकाइंया को जल्द पूरा तैयार करके पार्टी को मजबूत किया जाएगा।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *